Sunday, June, 21,2026

दोहरी खुशी में शामिल हुए अपने, दी लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं

जयपुर: वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र छाबड़ा का 80वां जन्मोत्सव शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास अवसर पर उनकी पत्नी चित्रलेखा छाबड़ा के साथ वैवाहिक जीवन के 55 वर्ष पूरे होने का उत्सव भी मनाया गया। दोहरी खुशी वाले इस समारोह का आयोजन विधानसभा के समीप स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में किया गया, जहां परिवार, मित्र, शुभचिंतक और विभिन्न क्षेत्रों की नामचीन हस्तियां शामिल हुई। समारोह में आत्मीय माहौल के बीच परिवार के सदस्यों और करीबी मित्रों ने राजेंद्र छाबड़ा और चित्रलेखा छाबड़ा को शुभकामनाएं दीं।

डॉ. जगदीश चंद्र भी समारोह में पहुंचे और छाबड़ा दंपती को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान स्वाति छाबड़ा और पुलकित छाबड़ा ने आगंतुकों का स्वागत किया। समारोह में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की भी मौजूदगी रही। आईएएस अधिकारी नवीन जैन, अजिताभ शर्मा, कृष्ण कुणाल और वैभव गालरिया सहित कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अलावा राजस्थान हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस जे.के. रांका भी समारोह में मौजूद रहे। परिवार और मित्रों की मौजूदगी में आयोजित यह भव्य समारोह राजेंद्र छाबड़ा और चित्रलेखा छाबड़ा के लंबे और सफल वैवाहिक जीवन के साथ-साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान का भी उत्सव बन गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery