Sunday, June, 21,2026

बंगाल अपनी बेड़ियों से मुक्त, राज्य का गौरव लौटने लगा: मोदी

तारकेश्वर (पश्चिम बंगाल): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल अब 'अपनी बेड़ियों से मुक्त हो गया है' और विकास तथा प्रगति की नई यात्रा पर आगे बढ़ रहा है। हुगली जिले के तारकेश्वर में 'पश्चिमबंग दिवस' के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद राज्य में बदलाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। मोदी ने कहा कि बंगाल की हवा में अब 'नई ताजगी' महसूस की जा सकती है और लोगों के चेहरों पर आत्मविश्वास तथा उम्मीद की झलक दिखाई दे रही है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का एक वोट बड़ा परिवर्तन ला सकता है और बंगाल इसका उदाहरण बन रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब पूरे बंगाल को पाकिस्तान का हिस्सा बनाने की कोशिश हुई, तब कांग्रेस उन षड्यंत्रकारियों के सामने झुक गई थी। बंगाल की आवाज को मजहबी एजेंडों से दबाया जा रहा था, तब जनसंघ के संस्थापक और प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने प्रस्ताव पारित कर यह स्पष्ट किया कि पूरा बंगाल पाकिस्तान का हिस्सा नहीं बनेगा। उन्होंने कहा कि जो बंगाल भारत के विकास का नेतृत्व कर सकता था, वह पिछड़ता चला गया। बंगाल की धरती पर विदेशी विचारधाराएं थोपी गईं। पहले कांग्रेस, फिर वामपंथी दलों और उसके बाद तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल को अवैध घुसपैठियों का अड्डा बनने दिया। प्रधानमंत्री बंगाल में भाजपा की जीत के 47 दिन बाद बंगाल पहुंचे थे।

अब कानून का राजः प्रधानमंत्री ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने के कार्य में तेजी लाने के लिए राज्य सरकार की सराहना की। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने सीमा सुरक्षा से जुड़े कार्यों में बाधाएं उत्पन्न की थीं, जबकि वर्तमान सरकार ने लंबित प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाया है। मोदी ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार और सरकारी धन के दुरुपयोग के मामलों में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मोदी ने युवाओं से कहा कि नई पीढ़ी को उन परिस्थितियों की जानकारी होनी चाहिए, जिनके कारण पश्चिम बंगाल का निर्माण हुआ।

'पीएम-किसान' योजना की किस्त जारी की

प्रधानमंत्री मोदी ने 'पीएम-किसान' योजना की 23वीं किस्त के रूप में 18,880 करोड़ रुपए जारी किए, जिससे देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ मिला। प्रधानमंत्री ने कृषि, रेलवे, ग्रामीण विकास, मत्स्य पालन और पशुपालन से जुड़ी कई योजनाओं की शुरुआत की। उन्होंने पश्चिम बंगाल में पीएमएफबीवाई का शुभारंभभी किया, जिसके तहत वर्ष 2026-27 में राज्य के करीब 50 लाख किसानों को बीमा सुरक्षा प्रदान करने का लक्ष्य है। 590 करोड़ की रेलवे परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। 49 सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery