Monday, June, 22,2026

रेणु सिंघी के 60 वें जन्मदिन पर पूर्णिमा इंस्टीट्यूट में शॉर्ट फिल्म 'गोइंग सोलो' की हुई स्क्रीनिंग

जयपुर: देश की प्रतिष्ठित साइक्लिस्ट रेणु सिंघी व गरिमा शंकर की साइक्लिंग जर्नी पर आधारित शॉर्ट मूवी 'गोइंग सोलो' की स्पेशल स्क्रीनिंग पूर्णिमा इंस्टीट्यूट में की गई। हाल ही में इस प्रेरक फिल्म को 19वें मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी प्रदर्शित किया गया था, जहां फिल्म समीक्षकों व दर्शकों द्वारा इसे काफी सराहना मिली। रेणु सिंघी के 60 वें जन्मदिन के खास अवसर पर पूर्णिमा इंस्टीट्यूट के डॉ. एस. एम. सेठ ऑडिटोरियम में हुए प्रीमियर को करीब 600 लोगों ने देखा और फिल्म की कास्ट, निर्माता—निर्देशक व टीम के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

फिल्म के निर्देशक अमेय गोरे ने बताया कि 1550 किलोमीटर की एंड्यूरेंस राइड 'लंदन एडिनबर्ग लंदन' की शुरुआत के दौरान रेणु सिंघी व गरिमा शंकर से उनकी मुलाकात हुई। इसके बाद करीब चार वर्ष में विभिन्न लोकेशन पर फिल्म की शूटिंग की गई। फिल्म के निर्माता शारिब खान व विकास कुमार, कोरियोग्राफर वंदिता जैन, एडिटर मकरंद दंभरे, साउंड डिजाइनर निनाद दातार और प्रिंस भत्रा ने भी अपने अनुभव साझा किए। 

गोइंग सोलो मूवी के जरिए दोनों महिला साइक्लिस्ट्स के साहस, समर्पण व दृढ़ निश्चय को बखूबी दर्शाया गया। उल्लेखनीय है कि आयरन लेडी के रूप में मशहूर रेणु सिंघी 'लंदन-एडिनबर्ग-लंदन' के 1550 किलोमीटर लक्ष्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने वाली भारत की एकमात्र महिला प्रतिभागी हैं। वे अगस्त—19 में सेल्फ सपोर्टिंग एंड्यूरेंस राइड— 'पेरिस बे पेरिस' में 1220 किलोमीटर टास्क को 92 घंटे में फिनिश कर चुकी हैं और यूरोप में आयोजित 4200 किलोमीटर का अनसपोर्टेड बाइसाइक्लिंग एडवेंचर अल्ट्रा साइकिलिंग चैलेंज 'नॉर्थकेप—4000' पूरा करने वाली वे देश की प्रथम महिला हैं।

फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद रेणु सिंघी ने साइक्लिंग से जुड़े अपने कई किस्से साझा किए। पूर्णिमा—जीत ग्रुप के चेयरमेन शशिकांत सिंघी, साइक्लिस्ट सुनील शर्मा के साथ—साथ रेणु सिंघी की साइक्लिंग जर्नी से जुड़े कई व्यक्तियों की उपस्थित ने इस अवसर को और भी अधिक खास बनाया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery