Tuesday, February, 10,2026

खेत पर काम करते किसान पर लेपर्ड का अटैक

उदयपुर: घासा थाना क्षेत्र की मांगधला ग्राम पंचायत में सोमवार को खेत पर काम कर रहे किसान पर लेपर्ड ने अचानक हमला कर दिया। इसमें किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि किसान ने बचने के लिए खूब संघर्ष किया। इसी दौरान पास ही काम कर रही पत्नी दौड़कर आई और मदद के लिए चिल्लाने लगी। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो लेपर्ड वहां से भाग गया। दिनदहाड़े हुई घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल हो गया है। ग्रामीण विनोद जोशी ने बताया कि श्यामलाल डांगी खेत में काम कर रहा था। तभी करीब 3 बजे घात लगाकर बैठे लेपर्ड ने उस पर अचानक हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में श्यामलाल को तुरंत निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। सूचना मिलते ही सरपंच युधिष्ठिर पुरोहित मौके पर पहुंचे। सरपंच ने वन विभाग को सूचना देकर पिंजरा लगाने और किसान को उचित मुआवजा देने की मांग की। बता दें कि इसी जगह 15 दिन पहले भी लेपर्ड ने एक अन्य किसान पर हमला किया था।

सड़क पर मिला लेपर्ड का शव

अलवर। कुशालगढ़ से नारायणपुर रोड पर नांगलहेड़ी गांव के पास सोमवार को एक लेपर्ड का शव मिला। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लेपर्ड के शव को कब्जे में लिया। इसके बाद शव को तालवृक्ष रेंज कार्यालय लाया गया, जहां पशु चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। इसके बाद नियमानुसार लेपर्ड का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बता दें कि अलवर और उससे सटे कोटपूतली बहरोड़ जिले में 14 दिन में 3 लेपर्ड और एक बाघ की मौत हो चुकी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery