Friday, September, 04,2026

खेतों की 200 लाख मीटर तारबंदी करेगी सरकार किसानों को दिया जाएगा 228 करोड़ का अनुदान

जयपुर: खेत में दिन-रात पसीना बहाने वाले किसानों की फसल अब आवारा और जंगली पशुओं की भेंट नहीं चढ़ेगी। राज्य सरकार ने फसलों को नुकसान से बचाने के लिए बड़े स्तर पर खेतों की तारबंदी कराने का फैसला किया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रदेश में करीब 200 लाख मीटर तारबंदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए किसानों को 228 करोड़ रुपए का अनुदान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार किसान कल्याण से जुड़ी योजनाओं की लगातार समीक्षा कर रही है। इसी का असर है कि चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 27 लाख मीटर से अधिक क्षेत्र में तारबंदी हो चुकी है और किसानों को 46 करोड़ रुपए से ज्यादा का अनुदान दिया जा चुका है।

440 लाख मीटर से ज्यादा तारबंदी

सरकार के अनुसार वर्तमान कार्यकाल में अब तक 440.28 लाख मीटर तारबंदी का लक्ष्य हासिल किया जा चुका है। इस पर किसानों को 503 करोड़ रुपए से अधिक का अनुदान दिया गया है। योजना का लाभ अब तक 1.36 लाख किसानों को मिल चुका है। किसानों को तारबंदी के लिए 40 हजार से 72 हजार रुपए तक का अनुदान दिया जा रहा है।

फसल के साथ आय भी सुरक्षित

सरकार का मानना है कि तारबंदी से केवल फसल को ही सुरक्षा नहीं मिलेगी, बल्कि बार-बार होने वाली फसल क्षति से किसानों को होने वाले आर्थिक नुकसान में भी कमी आएगी। खेत सुरक्षित होने से उत्पादन और किसान की आय दोनों को संरक्षण मिलेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery