Friday, September, 04,2026

भारत की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए विश्वास का स्रोत: मोदी

नई दिल्ली: बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर भारत के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। गुरुवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हैदराबाद हाउस में मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने सहित कई अहम मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई। वार्ता के बाद भारत और बेल्जियम ने व्यापार, रक्षा, महत्वपूर्ण खनिज, स्वच्छ ऊर्जा और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई तथा कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए। पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक संघर्षों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था ने अपनी गति बनाए रखी है। भारत ने पिछली तिमाही में 7.8 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर्ज की है, जो दुनिया के लिए विश्वास का स्रोत बन रही है। भारत और बेल्जियम के बीच रक्षा सहयोग को लेकर मोदी ने खास तौर पर जोरावर टैंक परियोजना का जिक्र किया और कहा कि दोनों देश इस परियोजना पर मिलकर काम कर रहे हैं।

संघर्षों का समाधान कूटनीति से हो

बैठक के बाद बीच पीएम मोदी ने यूक्रेन और पश्चिम एशिया के संघर्षों का समाधान संवाद और कूटनीति से किए जाने की वकालत की। उन्होंने आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ दोनों देशों की प्रतिबद्धता दोहराई। वहीं, यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्री सिबिहा ने गुरुवार को भारत को एक वैश्विक शक्ति बताते हुए अंतहीन युद्ध समाप्त करने की दिशा में बढ़ने संबंधी पीएम मोदी की अपील का स्वागत किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery