Friday, September, 04,2026

डीजल भरवाकर थमाए नकली नोट, 3 गिरफ्तार

बाड़मेर: जिले की गडरा रोड थाना पुलिस ने बुधवार रात डेढ़ लाख रुपए के नकली नोटों के साथ गुजरात के तीन युवकों को पकड़ा। मामला रामसर थाना क्षेत्र के बालाजी पेट्रोल पंप का है। तीनों युवक बिना नंबर की क्रेटा गाड़ी से पहुंचे और 2220 रुपए का डीजल भरवाया। भुगतान के लिए 500-500 रुपए के चार नोट सहित 200 और 20 रुपए का नोट दिया। सेल्समैन को 500 रुपए के नोट नकली होने का अंदेशा हुआ तो उसने युवकों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे गाड़ी लेकर फरार हो गए। सेल्समैन ने पेट्रोल पंप संचालक जयपाल पूनिया को सूचना दी। जयपाल पूनिया ने पिता और भाई के साथ गाड़ी से क्रेटा का पीछा किया, लेकिन युवक निकल गए। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कराई। देर रात गडरा रोड पुलिस ने क्रेटा को रोककर तीनों युवकों को हिरासत में लिया।

गडरा रोड थानाधिकारी मुकनदान के अनुसार, तलाशी में 500 रुपए के 295 नकली नोट मिले, जिनकी कीमत 1 लाख 47 हजार 500 रुपए है। पकड़े गए युवकों दीपक पुत्र जगदीश, चेतन जोशी पुत्र हरजीवन भाई और भाविक पुत्र लक्ष्मण भाई गुजरात के निवासी हैं। पुलिस नकली नोटों के स्रोत और नेटवर्क की जांच के साथ आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery