Friday, September, 04,2026

नाहरगढ़ में बाघ के हमले के बाद RO समेत तीन एपीओ

जयपुर: नाहरगढ़ जैविक उद्यान में बाघ के हमले में महिला मजदूर सुगना देवी की मौत के बाद वन विभाग ने जिम्मेदारी तय करने की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख अरिजीत बनर्जी के आदेश पर क्षेत्रीय वन अधिकारी गौरव कुमार, सहायक वनपाल एवं नाका प्रभारी प्रदीप कुमार और सहायक वनपाल एवं बाड़ा प्रभारी सोनू मीणा को तत्काल प्रभाव से एपीओ कर दिया गया है। इससे पहले वनरक्षक हंसा चौधरी को निलंबित किया जा चुका है। लेकिन कार्रवाई के साथ अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब पार्क की व्यवस्थाओं की खामियां जनवरी में ही सामने आ गई थीं तो आठ महीने तक सुधार क्यों नहीं हुए? केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (CZA) के जनवरी के मूल्यांकन में नाहरगढ़ जैविक उद्यान में वैज्ञानिक और तकनीकी स्टाफ की कमी समेत कई व्यवस्थागत खामियां दर्ज की गई थीं। पार्क में 28 प्रजातियों के 241 वन्यजीव होने के बावजूद बायोलॉजिस्ट, एजुकेशन ऑफिसर, पैरा-वेट और तकनीशियन जैसे विशेषज्ञ मानव संसाधन की कमी सामने आई थी। अब बाघ के बाड़े में काम कर रही महिला की मौत के बाद यही सवाल सुरक्षा व्यवस्था से सीधे जुड़ गया है।

गेट खुला और बाघ बाड़े में पहुंचा

2 सितंबर को बाड़ा संख्या-16 में महिलाएं घास काटने का काम कर रही थीं। इसी दौरान बाघ बाड़े में पहुंचा और सुगना पर हमला कर दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बाघ के पिंजरे का गेट खुलने के बाद वह बाड़े में पहुंचा था। सवाल यह है कि श्रमिकों के बाड़े में मौजूद रहने के दौरान गेट खुलने से रोकने के लिए सुरक्षा की कितनी परतें थीं? निगरानी कौन कर रहा था और श्रमिकों की आवाजाही के लिए क्या प्रोटोकॉल था?

CZA ने जनवरी में ही बताया था खतरा

CZA की रिपोर्ट में केवल स्टाफ की कमी नहीं, बल्कि पशु चिकित्सा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए थे। रिपोर्ट के अनुसार पार्क के वर्तमान चिकित्सक की दूरी करीब 28 किलोमीटर थी और आपात स्थिति पशु में प्रतिक्रिया देने में करीब एक घंटा तक लग सकता था। स्थानीय स्तर पर आपात पशु चिकित्सा व्यवस्था मजबूत करने की जरूरत बताई गई थी। क्वारेटीन और आइसोलेशन सुविधा की कमी भी दर्ज की गई थी।

मांसघर से प्रबंधन तक खामियां

मूल्यांकन में मांसघर को बंद और फ्लाईप्रूफ रखने, मांस प्रबंधन में स्वच्छता प्रोटोकॉल लागू करने और फ्रीजर में मांस रखने की व्यवस्था सुधारने की जरूरत भी बताई गई थी। सवाल यह है कि जनवरी की रिपोर्ट के बाद इन कमियों में से कितनी दूर हुई?

अब बदले अधिकारी

हादसे के बाद जोगेंद्र सिंह शेखावत को RO द्वितीय, सीताराम चौधरी को नाका प्रभारी और राजाराम मीणा को बाड़ा प्रभारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। विभाग ने जांच शुरू कर दी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery