Friday, September, 04,2026

पूर्वी राजस्थान में मानसून तेज, कोटा में भारी वर्षा की चेतावनी

जयपुर: राज्य में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। बीते 24 घंटे में पूर्वी हिस्से में गुरुवार को धौलपुर, दौसा, भरतपुर, करौली, अलवर और कोटपूतली-बहरोड़ समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। भरतपुर के रूपवास में बीते सर्वाधिक 27 मिमी पानी बरसा। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 4 और 5 सितंबर को कोटा संभाग तथा आसपास के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी दी है। जन्माष्टमी के दिन 4 सितंबर को भरतपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

धौलपुर के राजाखेड़ा में गुरुवार सुबह करीब 20 मिनट तेज बारिश हुई। रामखिलाड़ी चौराहा और छेकुरिया बस्ती सहित कई इलाकों में पानी भर गया। दौसा के महुवा में करीब 15 दिन बाद दोपहर एक बजे लगभग 15 मिनट बारिश हुई। करौली के टोडाभीम में दोपहर एक बजे से करीब 30 मिनट झमाझम बरसात हुई, जिससे तापमान गिरने पर लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। भरतपुर के नदबई में सुबह से रिमझिम बारिश होती रही और दोपहर में तेज बारिश हुई। अलवर शहर तथा आसपास बूंदाबांदी दर्ज की गई।

कोटपूतली-बहरोड़, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, करौली, भीलवाड़ा, टोंक, सवाईमाधोपुर, बूंदी और कोटा जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा हुई। धौलपुर के बाड़ी में 12 मिमी और करौली के बालघाट में 18 मिमी बारिश दर्ज की गई। नादौती, सैंपऊ, बसेड़ी और राजाखेड़ा सहित कई इलाकों में 10 मिमी से कम पानी बरसा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर वेल मार्क लो प्रेशर एरिया बना हुआ है। मानसून टूफ लाइन श्रीगंगानगर, रोहतक और इस सिस्टम से होकर गुजर रही है। इसके प्रभाव से पूर्वी राजस्थान में 3 से 7 सितंबर तक मानसून सक्रिय रहने की प्रबल संभावना है। 4 से 7 सितंबर के दौरान भरतपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। 4-5 सितंबर को कोटा संभाग तथा आसपास के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है।

पश्चिमी राजस्थान में मानसून की गतिविधियां कमजोर रहने की संभावना है। जोधपुर संभाग के अधिकांश हिस्सों में आगामी दिनों में बारिश सीमित रह सकती है। हालांकि 4 से 6 सितंबर के दौरान बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 8 सितंबर से राज्य के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में फिर कमी आने की प्रबल संभावना है। जयपुर राजधानी में बादलों की आवाजाही के बावजूद गर्मी और उमस बनी रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिन पूर्वी राजस्थान के लिए राहत वाले रह सकते हैं, जबकि पश्चिमी जिलों में मानसून कमजोर बना रहेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery