Thursday, September, 03,2026

यूएस-ईरान में फिर टकराव... किए भीषण हमले

वाशिंगटन/दुबई: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर सैन्य टकराव बढ़ गया है। जुलाई के बाद दोनों देशों के बीच यह सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है। अमेरिकी सेना ने मंगलवार देर रात ईरान के दक्षिणी तट पर हमला किया, जबकि ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। अमेरिका ने सिरिक, खुजस्तान, केश्म द्वीप और बंदर अब्बास में मिसाइल और ड्रोन हमले किए। ईरान का दावा है कि इन हमलों में 19 लोगों की मौत हुई और 68 घायल हुए। सिरिक के कुहेस्तक में एक शादी समारोह के दौरान मिसाइल गिरने से 5 लोगों की मौत की बात कही गई है। इनमें 4 साल का बच्चा भी शामिल है। खुजस्तान में हुए हमले में 7 लोगों की मौत और 8 घायल हुए। हालांकि, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने नागरिकों को निशाना बनाने के आरोप से इनकार किया है।

ईरान का मिसाइल और ड्रोन अटैक

यूएस के हमले के जवाब में ईरान ने बहरीन, जॉर्डन, कुवैत और इराक में अमेरिकी ठिकानों पर हमले किए। ईरान ने कहा है कि उसका लक्ष्य मध्य पूर्व में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों से अमेरिकी सेना को हटाना है। कुवैत में ईरान ने अमेरिकी अली अल सलेम एयरबेस पर मिसाइल और ड्रोन हमले का दावा किया। बहरीन ने कहा कि ईरानी ड्रोन को रोककर नष्ट कर दिया गया। कतर ने भी हमलों के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery