Friday, September, 04,2026

CS का क्रेडिट ग्रोथ और महिला स्वास्थ्य पर जोर, बैंकों व उड़ान योजना की समीक्षा

जयपुर: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में गुरुवार को शासन सचिवालय में प्रदेश के विकास और जनकल्याण से जुड़े तीन महत्वपूर्ण विषयों पर बैठकें हुई। RIDCOR की त्रैमासिक बोर्ड बैठक में वित्तीय एवं प्रशासनिक मामलों की समीक्षा की गई। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 170वीं बैठक में क्रेडिट ग्रोथ, वित्तीय समावेशन और 'विकसित राजस्थान-2047' के लक्ष्यों पर चर्चा हुई। वहीं काली बाई भील (उड़ान) योजना की समीक्षा में महिलाओं एवं किशोरियों को गुणवत्तापूर्ण सेनेटरी नैपकिन की निर्बाध आपूर्ति पर जोर दिया गया।

RIDCOR की वित्तीय स्थिति की समीक्षा

मुख्य सचिव ने RIDCOR की वित्तीय स्थिति और कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए लंबित प्रस्तावों और प्रक्रियाओं को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि सभी टोल प्लाजा पर FASTag व्यवस्था लागू है। वर्ष 2022-25 में चिह्नित सभी ब्लैक स्पॉट से जुड़े कार्य पूरे हो चुके हैं। करीब 1,200 किमी सड़क पर महत्वपूर्ण मेंटेनेंस कार्य किए गए हैं। वरिष्ठ सुरक्षित ऋणदाताओं को 1,200 करोड़ रुपए की अंतरिम राशि वितरित की गई है। वर्ष 2026-27 में 320 किमी लंबाई में मेंटेनेंस कार्य प्रस्तावित हैं।

बैंक सेवा की पहुंच बढ़ाने पर जोर

SLBC की बैठक में सीएस ने बैंकों को क्रेडिट ग्रोथ के साथ वित्तीय समावेशन पर ध्यान देने को कहा। क्रेडिट वितरण योजनाओं में अधिक ऋण देने के निर्देश दिए। उन्होंने 'विकसित राजस्थान-2047' के लक्ष्यों में बैंकों की सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। साइबर वित्तीय अपराधों की रोकथाम के लिए समन्वय पर भी जोर दिया।

गुणवत्ता से समझौता नहीं

काली बाई भील (उड़ान) योजना की समीक्षा में सेनेटरी नैपकिन की आपूर्ति व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए। संभाग स्तर पर एक से अधिक कंपनियों को काम देने की व्यवस्था करने को कहा गया। योजना के तहत 10 से 45 वर्ष की महिलाओं एवं किशोरियों को हर माह निशुल्क दो पैकेट नैपकिन दिए जाते हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery