Tuesday, April, 28,2026

वीबी-जी राम जी से लेकर ग्रीन अरावली पर किया मंथन

जयपुर: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में महात्मा गांधी नरेगा योजना और वीबी-जी राम जी योजना को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मनरेगा की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान मानव-दिवस सृजन, युक्तधारा पोर्टल, राजस्थान संपर्क पोर्टल, सीपीग्राम पोर्टल, मुख्यमंत्री जनसुनवाई कार्यक्रम, बजट घोषणाओं एवं अपूर्ण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। ग्रामीण विकास विभाग के शासन सचिव कृष्ण कुणाल ने हरियालो राजस्थान, अमृत सरोवर, खेल संकुल और अमृत पोषण वाटिका के तहत बांसवाड़ा, जोधपुर और भीलवाड़ा में किए गए कार्यों की जानकारी दी।

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने प्रशिक्षु IAS से किया संवाद

मुख्य सचिव ने एचसीएम रीपा में राजस्थान कैडर में शामिल हो रहे आईएएस बैच 2025 के सात प्रशिक्षु अधिकारियों से संवाद कर उनका स्वागत किया। उन्होंने राज्य की गौरवशाली प्रशासनिक परंपरा का उल्लेख करते हुए "मैक्सिमम गवर्नेस-मिनिमम गवर्नमेंट" के शासन दर्शन पर जोर दिया। इस अवसर पर श्रेया गुहा ने भी प्रशिक्षु अधिकारियों का मार्गदर्शन किया। मुख्य सचिव ने नागरिक-केंद्रित शासन मॉडल, समयबद्ध जन-शिकायत निवारण, कल्याणकारी योजनाओं की प्रभावी पहुंच, डिजिटल गवर्नेस, प्रशासनिक सुधार और संस्थागत ईमानदारी पर विशेष ध्यान देने की बात कही। सीएस ने सभी अधिकारियों से समर्पण, नवाचार और नेतृत्व के साथ कार्य करते हुए विकसित राजस्थान @2047 एवं विकसित भारत @ 2047 के विजन को साकार करने में योगदान देने का आह्वान किया।

लक्ष्य के मुकाबले 4.19 लाख कार्य पूरे

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के तहत 4 लाख अपूर्ण कार्यों को पूर्ण करने के लक्ष्य के मुकाबले 4.19 लाख कार्य पूर्ण किए जाने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने सामग्री, श्रम एवं प्रशासनिक मद में प्राप्त राशि के समयबद्ध उपयोग, बकाया भुगतानों के मिलान, वृक्षारोपण कार्यों तथा एनएमएमएस के माध्यम से फर्जी श्रम नियोजन पर नियंत्रण के प्रयासों की सराहना की। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने निर्देश दिए कि वीबी-जी राम जी योजना लागू होने से पहले सभी लंबित कार्य पूर्ण किए जाएं तथा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत सभी कार्यों में 90 मानव दिवस सुनिश्चित किए जाएं।

जयपुर डेयरी प्लांट का किया निरीक्षण

मुख्य सचिव ने जयपुर डेयरी प्लांट का निरीक्षण कर डेयरी की कार्य प्रणाली की विस्तृत जानकारी ली। प्रशासनिक भवन में उन्हें डेयरी के नवाचारों पर प्रस्तुतीकरण दिया गया, जिसमें उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता मानकों और वितरण प्रणाली से जुड़ी जानकारी साझा की गई। इस अवसर पर विकास सीताराम भाले, श्रुति भारद्वाज, ओमप्रकाश पूनिया और मनीष फौजदार उपस्थित रहे। निरीक्षण के बाद मुख्य सचिव ने जयपुर डेयरी द्वारा आमजन को उपलब्ध कराए जा रहे गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की सराहना की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery