Tuesday, April, 28,2026

धार्मिक अनुष्ठानों के बीच मनाया अनामिका शर्मा का जन्मदिन

जयपुर: कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में अनामिका शर्मा का जन्मदिन धार्मिक अनुष्ठानों और गरिमामय माहौल में समारोहपूर्वक मनाया गया। दैनिक भास्कर के मैनेजिंग एडिटर जगदीश शर्मा और दुर्गा शर्मा की बेटी अनामिका के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित समारोह में शहर की कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुई। । कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और डॉ. प्रेमचंद बैरवा की उपस्थिति ने आयोजन को खास बना दिया।

समारोह में फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीएमडी डॉ. जगदीश चंद्र ने भी शोभा बढ़ाई और उनका जगदीश शमां व परिवार ने स्वागत किया। डॉ. चंद्र ने अनामिका को उज्ज्वल भविष्य और सफलता के लिए आशीर्वाद दिया। वहीं, फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीईओ एंड मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने भी समारोह में शिरकत की। पवन अरोड़ा ने शर्मा परिवार की मीडिया क्षेत्र में मजबूत विरासत तथा पत्रकारिता में उनके निरंतर योगदान की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर एडवोकेट दीपक चौहान, केजीके ग्रुप चेयरमैन नवरतन कोठारी, उनकी पत्नी अनिला कोठारी व बेटे संजय कोठारी-वाइस चेयरमैन केजीके ग्रुप, डंगायच ग्रुप चेयरमैन हरि मोहन डंगायच, डेरेवाला इंडस्ट्रीज लिमिटेड के जुगल किशोर डेरेवाला व राजकुमारी डेरेवाला, ऋतेश डेरेवाला व राशि डेरेवाला और वीणा म्यूजिक प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर हेमजीत मालू उपस्थित रहे। पूर्व महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर और ज्योति खंडेलवाल ने भी शोभा बढ़ाई। अतिथियों में दैनिक भास्कर के नेशनल एडिटर एलपी पंत, डीजी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय अग्रवाल, डोजी (स्पेशल ऑपरेशन) आनंद श्रीवास्तव, डॉ. शैलेश लोढ़ा, डॉ. वर्षा लोढ़ा, सुनील कुमार, डॉ. अशोक गुप्ता और आभा गुप्ता सहित शहर की कई हस्तियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम में चतुर्वेद महायज्ञ का विशेष आयोजन हुआ, जिसमें ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अधर्ववेद के मंत्रों का उच्चारण किया गया। डिनर के साथ समारोह का समापन हुआ।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery