Tuesday, April, 28,2026

विधानसभा को फिर बम से उड़ाने की धमकी

जयपुर: राजस्थान विधानसभा को सोमवार को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। विधानसभा की आधिकारिक ईमेल आईडी पर आए धमकी भरे मेल के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गई। सूचना मिलते ही ज्योति नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने विधानसभा परिसर को खाली कराकर सघन तलाशी अभियान शुरू किया। कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकालकर पूरे परिसर की चप्पे-चप्पे पर जांच की गई। करीब तीन घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा एजेंसियों को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जांच पूरी होने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली और इसे फर्जी धमकी करार दिया। धमकी भरे ईमेल में विधानसभा परिसर में सिलिकॉन और आरडीएक्स प्लांट करने की बात कही गई थी। साथ ही सभी वीआईपी को बाहर निकालने और बम विस्फोट की चेतावनी भी दी गई थी। गौरतलब है कि राजस्थान विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी का यह तीसरा मामला है। इससे पहले 13 अप्रैल और 24 अप्रैल को भी इसी तरह के धमकी भरे ईमेल भेजे गए थे। फिलहाल पुलिस और साइबर एजेंसियां मेल भेजने वाले की पहचान में जुटी हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery