Tuesday, April, 28,2026

कूनो का चीता KP-3 पहुंचा झालावाड़, दहशत में किसान

झालावाड़: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से निकला अफ्रीकी चीता KP-3 झालावाड़ जिले में प्रवेश कर गया है। मनोहरथाना क्षेत्र में उसकी मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। किसान खेतों में जाने से डर रहे हैं। वन विभाग के अनुसार, चीता KP-3 बारां जिले के शेरगढ़ और हरनावदा क्षेत्र से होते हुए झालावाड़ के मनोहरथाना कस्बे की चंदीपुर रेंज में पहुंच गया है। सोमवार सुबह उसकी लोकेशन चंदीपुर और पचेटा गांव के आस-पास के जंगलों में ट्रेस की गई। इसके अलावा अर्जुनपुरा, खेरखेड़ा, शोरती और चंदीपुर ग्राम पंचायतों के आस-पास भी उसकी मूवमेंट देखी गई है। मनोहरथाना के सहायक वन संरक्षक मुकेश सहजवान ने बताया कि तीन दिन से चीता हरनावदा क्षेत्र के जंगलों में घूम रहा था, जिसके बाद अब उसने झालावाड़ जिले में दस्तक दी है। चीते की लोकेशन लगातार बदल रही है।

स्पेशल ट्रैकिंग टीम जीपीएस कॉलर से रख रही है नजर

स्थानीय ग्रामीणों ने भी चीते की गतिविधियां देखने की पुष्टि की है। कई जगहों पर लोगों ने दूर से चीते को जंगलों में विचरण करते देखा है। इससे क्षेत्र में डर और उत्सुकता दोनों का माहौल है। वन विभाग की स्पेशल ट्रैकिंग टीम और स्थानीय वन रेंज की टीमें मौके पर लगातार निगरानी कर रही हैं। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, जीपीएस कॉलर के जरिए चीते की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी संभावित खतरे से निपटा जा सके।

कोटड़ा कागला के रास्ते पहुंचा झालावाड़ सीमा में

जानकारी के अनुसार, देर रात चीता भटगांव के जंगलों से आगे बढ़ते हुए कचनारिया खुर्द और कोटड़ा कागला के रास्ते झालावाड़ की सीमा में दाखिल हुआ। रविवार को अर्जुनपुरा और गणेशपुरा के जंगलों में उसकी मौजूदगी दर्ज की गई थी। गौरतलब है कि कूनो नेशनल पार्क में अफ्रीकी चीतों को बसाने के लिए विशेष परियोजना के तहत लाया गया है। इन चीतों की पहचान और ट्रैकिंग के लिए अलग-अलग कोड दिए गए हैं, जिनमें KP-3 भी शामिल है। फिलहाल वन विभाग की टीमें अलर्ट मोड पर हैं और ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery