Tuesday, April, 28,2026

JDA की लैंड पूलिंग स्कीम पर हाई कोर्ट का ब्रेक

जयपुर: राजस्थान हाई कोर्ट ने जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) की लैंड पूलिंग स्कीम पर अंतरिम रोक लगाते हुए किसानों को बड़ी राहत दी है। यह आदेश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा और जस्टिस शुभा मेहता की खंडपीठ ने दिया। अदालत ने JDA की 18 जनवरी और 15 फरवरी 2024 की अधिसूचनाओं पर अंतरिम रोक लगाते हुए कहा कि JDA फिलहाल लैंड पूलिंग योजना के तहत किसी भी प्रकार की आगे की कार्रवाई नहीं करेगा और न ही किसी भूमि पर कब्जा लिया जाएगा। साथ ही निर्देश दिया गया कि संबंधित क्षेत्रों में यथास्थिति बनाए रखी जाए।

यह मामला कानाराम मीणा सहित अन्य ग्रामीणों की जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान सामने आया। 26 ग्रामीणों की ओर से प्रस्तुत याचिका में आरोप लगाया गया था कि राज्य सरकार द्वारा भूमि का अधिग्रहण उचित मुआवजे के बिना किया जा रहा है, जिससे किसानों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। अदालत ने प्रारंभिक टिप्पणी में यह भी माना कि योजना के कुछ प्रावधान कानूनी मानकों के अनुरूप नहीं प्रतीत होते। याचिका में यह भी कहा गया कि इस स्कीम के तहत किसानों की जमीन पर उनका नियंत्रण प्रभावित होने की आशंका है। कोर्ट ने राज्य सरकार और JDA से जवाब तलब करते हुए अगली सुनवाई की तारीख 27 मई तय की है। इस फैसले के बाद बरखेड़ा, शिवदासपुरा और चंदलाई सहित कई गांवों के किसानों को राहत मिली है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery