Tuesday, April, 28,2026

भजनलाल के नेतृत्व में राजस्थान छू रहा विकास की नई ऊंचाइयां: नितिन नवीन

जयपुर: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार ने कम समय में विकास को नई गति दी है और गांव-किसान को सशक्त बनाने के लिए स्पष्ट रोडमैप के साथ काम किया जा रहा है।

सोमवार को जयपुर स्थित ओटीएस में नितिन नवीन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 15 दिवसीय ग्राम रथ अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान 23 से 25 मई तक आयोजित होने वाले ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026 के प्रचार-प्रसार के लिए चलाया जा रहा है। इसके तहत ग्राम रथ प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों तक पहुंचकर न केवल 'ग्राम-2026' की जानकारी देंगे, बल्कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का भी व्यापक प्रचार करेंगे। इस मौके पर नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंत्योदय के संकल्प को साकार किया जा रहा है और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी है।

किसान और गांव सशक्त होंगे तो ही देश बनेगा आत्मनिर्भरः भजनलाल

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि कृषि, किसान और गांव सशक्त होंगे तो ही देश आत्मनिर्भर बनेगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए मजबूत कृषि इको-सिस्टम विकसित कर रही है और 'ग्राम-2026' इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस आयोजन में कृषि तकनीक, फूड प्रोसेसिंग, बागवानी और पशुपालन से जुड़े विशेषज्ञ, कंपनियां और किसान एक मंच पर आएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम रथों में सुझाव पेटिका भी रखी गई है, जिससे आमजन अपनी समस्याएं और सुझाव सीथे सरकार तक पहुंचा सकेंगे। साथ ही जिलों में अधिकारियों को भी तैनात किया गया है, जो शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं, किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, उज्ज्वला योजना, स्वामित्व योजना और स्वच्छ भारत मिशन का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे आमजन के जीवन स्तर में सुधार हुआ है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery