Tuesday, April, 28,2026

अब नहीं भटकेंगे पायलट, कांग्रेस में ही रहेंगे: गहलोत

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर सचिन पायलट को लेकर सियासी तंज कसा है। गहलोत ने कहा कि सचिन पायलट की दोनों टांगें कांग्रेस में हैं और उन्हें उम्मीद है कि वे अब पार्टी छोड़कर नहीं जाएंगे। सोमवार को जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान गहलोत ने भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल द्वारा पायलट को 'बहरूपिया' कहे जाने के बयान पर प्रतिक्रिया दी।

राजस्थान भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने सचिन पायलट को लेकर कहा था कि टोंक का विधायक 'बहरूपिया' है। उसकी एक टांग टोंक में रहती है और दूसरी का पता नहीं कहां रहती है। इसी के आधार पर उन्होंने दावा किया कि भाजपा टोंक में सभा कर चारों सीटें जीतेगी। इस बयान को लेकर सियासत एक बार फिर गरमा गई है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए गहलोत ने कहा कि सचिन पायलट की दोनों टांगें कांग्रेस में हैं और वे कांग्रेस में ही रहेंगे।

उन्होंने कहा कि अब वे भटकेंगे नहीं। पहले वे पार्टी के कुछ लोगों को गुमराह कर मानेसर ले गए थे, लेकिन अब उन्हें अनुभव हो गया है कि इस प्रकार की गलती के क्या परिणाम होते हैं। अब वे समझ गए हैं। बंगाल में चुनाव को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि वहां धनबल का दुरुपयोग हो रहा है। गहलोत ने आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए, जिसके चलते लाखों लोग अपने मताधिकार का उपयोग नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में चुनाव आयोग को चुनाव स्थगित करने पर विचार करना चाहिए था, क्योंकि लोकतंत्र की रक्षा की सबसे बड़ी जिम्मेदारी उसी की है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery