Tuesday, November, 04,2025

भारत और आसियान की है 21वीं सदी: प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आसियान (दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ) शिखर सम्मेलन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए कहा कि '21वीं सदी भारत और आसियान की सदी है।' भारत-आसियान व्यापक रणनीतिक साझेदारी अब वैश्विक स्थिरता और आर्थिक वृद्धि के लिए एक शक्तिशाली आधार बन चुकी है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और आसियान देश मिलकर दुनिया की एक-चौथाई आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं और इन दोनों के बीच न केवल व्यापारिक, बल्कि सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और सामाजिक संबंध भी अत्यंत गहरे हैं। उन्होंने कहा कि भारत की 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' का सचसे मजबूत स्तंभ आसियान है और भारत ने हमेशा 'आसियान सेंट्रलिटी' तथा इंडो-पैसिफिक क्षेत्र पर आसियान के दृष्टिकोण' का समर्थन किया है। मोदी ने कहा कि भारत का "विकसित भारत 2047' और आसियान का 'विजन 2045' एक साझा लक्ष्य की ओर अग्रसर हैं, एक समावेशी, स्थिर और सतत वैश्विक भविष्य की ओर। उन्होंने कहा, "मुझे विश्वास है कि हमारी यह साझेदारी पूरी दुनिया के लिए बेहतर भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगी।'

आपसी सहयोग को मिलेगी नई गति

इस वर्ष सम्मेलन की थीम समावेशिता और सततता है। मोदी ने कहा कि यह विषय हमारे साझा कार्यों में झलकता है, चाहे वह डिजिटल सुविधाओं का विस्तार हो, खाद्य सुरक्षा हो या वैश्विक सप्लाई चेन को मजबूत करने का प्रवास। उन्होंने कहा कि भारत इस दिशा में आसियान देशों के साथ मिलकर काम करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ने ऐलान किया कि वर्ष 2026 को 'भारत-आसियान समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पहल के तहत शिक्षा, पर्यटन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, हरित ऊर्जा और साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में आपसी सहयोग को नई गति मिलेगी। साथ ही, समुद्री सुरक्षा, ब्लू इकोनॉमी और डिजास्टर मैनेजमेंट में भी साझेदारी को और मजबूत किया जाएगा।

साझा सांस्कृतिक विरासत पर बल

मोदी ने कहा कि भारत और आसिवान की साझेदारी सिर्फ आर्थिक या रणनीतिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक भी है। हम अपनी साझा विरासत को संरक्षित करने और लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे। मोदी ने आसियान देशों के नेताओं का स्वागत करते हुए मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और तिमोर-लेस्ते को आसियान का नया सदस्य बनने पर शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने थाईलैंड की रानी मां के निधन पर शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री के इस संबोधन ने भारत की 'नेबरहुड फर्स्ट और 'एक्ट ईस्ट' नीतियों को एक नए रणनीतिक आयाम पर स्थापित कर दिया है।

आसियान के प्रति भारत की प्रतिबद्धता

मोदी ने कहा कि भारत हर कठिन समय में आसियान देशों के साथ मजबूती से खड़ा रहा है। चाहे प्राकृतिक आपदाएं हों, महामारी की चुनौतियां हों या आर्थिक संकट, भारत ने हमेशा सहयोग और एकजुटता की भावना से साथ निभाया है। पीएम मोदी ने बताया कि भारत और आसियानন देशों के बीच समुद्री क्षेत्र में सहयोग तेजी से बढ़ रहा है, जिससे इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बल मिलेगा।
 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery