Tuesday, February, 10,2026

तस्कर का आलीशान बंगला-भूखंड सहित तीन करोड़ की संपत्ति फ्रीज

जोधपुर: मादक पदार्थों की तस्करी कर अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने वाले तस्कर के खिलाफ जोधपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब तीन करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की है। यह कार्रवाई बीएनएस कानून की धारा 107 के तहत की गई है, जिसमें पहली बार अपराधी के साथ-साथ उसकी अवैध कमाई पर भी सीधा प्रहार किया गया है। आदेश के तहत सूर्या नगर, सांगरिया स्थित दो मंजिला मकान और ग्राम पाल क्षेत्र में स्थित तीन भूखंड कुर्क किए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी सोनाराम निवासी गांव लुणावास खारा, पुलिस थाना झंवर (जोधपुर), लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त था। जांच में सामने आया कि आरोपी ने अवैध गतिविधियों से अर्जित धन से महंगी कॉलोनियों में आलीशान मकान और भूखंड खरीदे। मामले में न्यायालय में प्रस्तुत रिकॉर्ड के आधार पर अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 7, जोधपुर महानगर ने संपत्ति कुर्क करने के आदेश जारी किए। पुलिस के अनुसार 30 अक्टूबर 2025 को शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में आरोपी के कब्जे से 666 ग्राम अफीम का दूध बरामद किया गया था। जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही मादक पदार्थों से जुड़े पांच आपराधिक प्रकरण विभिन्न थानों में दर्ज हैं, जो न्यायालय में लंबित हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery