Wednesday, April, 22,2026

20 साल के रोडमैप से बदलेगा लाडपुरा क्षेत्र का स्वरूपः बिरला

कोटा: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र कोटा के लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र में 34 करोड़ से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में कोटड़ी तालाब लिंक रोड, चंद्रलोई नदी पर पुलिया पुनर्निर्माण सहित कई महत्वपूर्ण कार्य शशामिल हैं। शिवपुरी धाम के पास आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि ये परियोजनाएं क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेंगी और लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान करेंगी। उन्होंने बताया कि आसपास के क्षेत्रों में भी योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ाए जा रहे हैं।

बिरला ने कहा कि हर क्षेत्र में सड़क, पानी, बिजली और कनेक्टिविटी जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है, जिससे आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और क्षेत्र का समग्र विकास हो। उन्होंने बताया कि लाडपुरा के लिए तैयार 20 साल के रोडमैप में सड़क चौड़ीकरण, फ्लाईओवर निर्माण, ड्रेनेज सिस्टम, जल आपूर्ति और बिजली विस्तार जैसे कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं पर करीब 700 करोड़ की लागत से काम चल रहा है। प्रमुख योजनाओं में कोटड़ी तालाब लिंक रोड, रायपुरा ठेकड़ा सड़क चौड़ीकरण, नहर पुलिया और उम्मेदगंज-दाद देखी रोड शामिल हैं।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि इन विकास कार्यों से ट्रैफिक व्यवस्था सुगम होगी, किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र में
सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। इस दौरान उन्होंने प्रस्तावित फ्लाईओवर स्थल का निरीक्षण भी किया। वहीं, विधायक कल्पनादेवी ने कहा कि लाडपुरा क्षेत्र में 712 करोड़ की लागत से 212 विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं।

ओम बिरला आज आएंगे जयपुर

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बुधवार को जयपुर प्रवास पर रहेंगे। जयपुर प्रवास के दौरान बिरला शाम 4 बजे जयपुर के गंगा विहार स्थित जयश्री पेरीवाल ग्लोबल स्कूल के नए अत्याधुनिक कैंपस का उद्‌घाटन करेंगे। इस अवसर पर शिक्षा जगत से जुड़े कई प्रमुख लोग, अभिभावक और विद्यार्थी भी मौजूद रहेंगे। नया कैंपस आधुनिक सुविधाओं, डिजिटल लर्निंग और वैश्विक स्तर की शिक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery