Wednesday, April, 22,2026

नशा माफिया पर बड़ा वार, 2.52 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

झालावाड़: जिला पुलिस ने नशा माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात तस्कर लियाकत खान की 2.52 करोड़ रुपए की संपत्ति को फ्रीज कर दिया। कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के तहत 'ऑपरेशन दिव्य प्रहार 2.0' के अंतर्गत की गई, जिसे विधिक मंजूरी भी मिल चुकी है।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि तस्कर द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित की गई संपत्तियों पर स्थायी रोक लगा दी गई है। अब आरोपी और उसके सहयोगी इन संपत्तियों का न तो उपयोग कर सकेंगे और ना ही उनका विक्रय या हस्तांतरण कर पाएंगे। फ्रीज की गई संपत्तियों में दो आलीशान मकान शामिल हैं, जिनकी बाजार कीमत 2,52,47,960 रुपए आंकी गई है। इस कार्रवाई के लिए पुलिस ने सुनियोजित रणनीति अपनाई। एमओबी शाखा में तस्करों की संपत्तियों का गोपनीय डाटाबेस तैयार किया गया। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ के निर्देशन में राजस्व विभाग ने रिकॉर्ड सत्यापन में सहयोग दिया, वहीं पीडब्ल्यूडी विभाग ने संपत्तियों का त्वरित मूल्यांकन किया।

5.60 करोड़ की अंतरराष्ट्रीय नशे की खेप पकड़ी, एक गिरफ्तार

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में अरनोद थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एमडी (मेथामफेटामाइन) बनाने में प्रयुक्त 7.387 किलोग्राम प्रतिबंधित केमिकल 2-ब्रोमो- 4-मिथाईलप्रोपिओफेनोन और 5 ग्राम तैयार एमडी जब्त की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 5.60 करोड़ रुपए आंकी गई है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि नौगावा निवासी आबिद खान अपने खेत पर अवैध रूप से एमडी तैयार कर रहा है। इस पर टीम ने दबिश दी और कुएं के पास बने हौज में छिपाकर रखे गए कट्टे से केमिकल बरामद किया। मौके से तैयार एमडी भी मिली। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने हाल ही में 11 मार्च 2026 को इस केमिकल को एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रतिबंधित श्रेणी में शामिल किया है। इसके बाद जिले में यह पहली बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्त्तार कर मामला दर्ज कर लिया है और अब सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी है।

मादक पदार्थ तस्करी के कई मामले दर्ज

लियाकत खान निवासी चाचुर्नी (डग) के खिलाफ पहले से मादक पदार्थ तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब तक उसके कब्जे से 3123 किलोग्राम डोडा चूरा और अफीम (करीब 4.83 करोड़ रुपए), एक ट्रेलर ट्रक और बुलेट बाइक जब्त कर चुकी है।

तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ने पर फोकस

झालावाड़ पुलिस की इस कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि नशे के कारोबार से अर्जित संपत्ति सुरक्षित नहीं है। 'ऑपरेशन दिव्य प्रहार 2.0' के तहत पुलिस अब तस्करों को जेल भेजने के साथ उनकी आर्थिक कमर तोड़ने पर भी फोकस कर रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery