Wednesday, April, 22,2026

कोर्ट के आदेश से रुका दो बहनों का बाल विवाह, गुपचुप कर रहे थे शादी

सीकर: जिले के श्रीमाधोपुर में गुपचुप तरीके से कराए जा रहे दो बहनों के बाल विवाह को अदालत के हस्तक्षेप से रोक दिया गया। यह जिला स्तर पर पहला मामला है, जब बाल विवाह रोकने के लिए न्यायालय ने निषेधाज्ञा जारी की है। जानकारी के अनुसार, बाल विवाह रोकथाम के लिए कार्यरत गायत्री सेवा संस्थान को सूचना मिली थी कि दो नाबालिग बहनों की शादी की तैयारी चल रही है। संस्था, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और श्रीमाधोपुर थाना पुलिस को टीम मौके पर पहुंची और परिजनों को कानून की जानकारी देकर विवाह रोकने का नोटिस दिया। इसके बावजूद परिजन चोरी-छिपे विवाह कराने की कोशिश में जुटे रहे। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और बाल अधिकारिता विभाग ने न्यायालय में अर्जी लगाई। इस पर श्रीमाधोपुर न्यायालय के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने परिजनों को तलब करते हुए निषेधाज्ञा जारी कर बाल विवाह पर रोक लगा दी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery