Wednesday, April, 22,2026

आदर्श घोटाले में AAG शिव मंगल शर्मा की भूमिका पर उठाए सवाल

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आदर्श कोऑपरेटिव घोटाले को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में सरकार और आरोपियों के बीच मिलीभगत नजर आती है। गहलोत ने कहा कि अतिरिक्त महाधिवक्ता (AAG) शिव मंगल शर्मा की लॉ फर्म 'ऑरा एंड कंपनी' उसी मामले में आरोपियों को पैरवी कर रही है, जबकि सरकार की ओर से शिव मंगल शर्मा अदालत में पक्ष रख रहे हैं। गहलोत ने कहा कि शिव मंगल शमां की भूमिका पर सरकार को विचार करना चाहिए।

उन्होंने इसे स्पष्ट हितों का टकराव बताया और कहा कि नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी यह मुद्दा उठाया था. लेकिन सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। गहलोत ने कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कदम जरूरी हैं, नहीं तो न्याय प्रभावित होता है, जैसा कि संजीवनी केस में गरीबों को न्याय नहीं मिला। गहलोत ने सोशल मीडिया सीरीज 'इंतजार शास्त्र' को बेहद लोकप्रिय बताते हुए कहा कि इसके कारण पूरी सरकार डिफेंस में आ गई। बयानबाजी तो खूब की गई, लेकिन तथ्यों के साथ जवाब नहीं दिया गया।

नहीं मिल पा रहा RGHS का लाभ

RGHS को लेकर अशोक गहलोत ने कहा कि पूरा पेंशनर समाज दुखी है। मेडिकल स्टोर्स के हजारों करोड़ रुपए बकाया है, जिस उद्देश्य से हमने RGHS योजना शुरू की थी, उसे विफल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि कुछ लोगों ने बेईमानी की है तो इसका अर्थ यह नहीं कि पूरी योजना को ही बर्बाद कर दिया जाए।

घनश्याम तिवाड़ी ने किया पलटवार

राज्यसभा सांसद पनश्याम तिवाड़ी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा लगाए गए आरोपों पर कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत, सरकार और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर बेबुनियाद बयान देकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। तिवाड़ी ने आरोप लगाया कि गहलोत के कार्यकाल में भ्रष्टाचार और घोटालों का रिकॉर्ड रहा है और कई मंत्री और अधिकारी जेल तक पहुंचे। उन्होंने आरजीएचएस योजना को लेकर कहा कि पहले भुगतान अड़चनों के कारण सेवाएं बाधित होती थीं, जबकि वर्तमान सरकार इसे बेहतर तरीके से चला रही है। तिवाड़ी ने भर्ती प्रक्रिया और पेपरलीक मामलों का जिक्र करते हुए गहलोत पर निशाना साधा।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery