Wednesday, April, 22,2026

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 27 को आएंगे जयपुर

जयपुर: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रस्तावित राजस्थान दौरे को लेकर प्रदेश संगठन में हलचल तेज हो गई है। 27 अप्रैल को जयपुर आगमन से पहले प्रदेश भाजपा कार्यालय में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने मंगलवार को प्रदेश कार्यालय पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय के प्रत्येक कक्ष का जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

नितिन नवीन का यह पहला अवसर होगा जब वे जयपुर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय का दौरा करेंगे। इस दौरान वे कोर कमेटी और प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक लेकर संगठनात्मक मजबूती पर मंथन करेंगे। इसी क्रम में जयपुर शहर भाजपा द्वारा प्रदेश कार्यालय में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमित गोयल ने की, जबकि राधा मोहन दास अग्रवाल ने पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों से संवाद कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की।
अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसका अनुशासित और सक्रिय कार्यकर्ता है। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और जनसंपर्क अभियान तेज करने पर जोर दिया।

उन्होंने केंद्र सरकारऔर भजनलाल सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं, ताकि हर पात्र व्यक्ति को उनका लाभ मिल सके। नितिन नवीन के इस दौरे को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां आगामी रणनीतियों और चुनावी तैयारियों को लेकर दिशा तय की जाएगी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery