Wednesday, April, 22,2026

कूनो का चीता 11 घंटे बाद लौटा जंगल, टाइगर से खतरा

सवाई माधोपुर: मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से आया चीता KP2 एक बार फिर रणथंभौर टाइगर रिजर्व में सक्रिय हो गया है। सोमवार शाम यह शहर के श्याम वाटिका इलाके में पहुंच गया, जिससे आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया। चीता करीब 11 घंटे तक रिहायशी इलाके के आसपास रहा और इस दौरान एक बकरी का शिकार भी किया।

वन विभाग के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 6 बजे चीता वापस जंगल क्षेत्र में लौट गया। फिलहाल उसका मूवमेंट रणथंभौर के जोन नंबर 8 में दर्ज किया गया है, जहां पहले से टाइगर और लेपर्ड की मौजूदगी के कारण उसके लिए खतरा बना हुआ है।डीएफओ मानस सिंह ने बताया कि चीता पहले फलौदी रेंज के रास्ते रणथंभौर पहुंचा और जोन 9 में मूवमेंट के बाद श्याम वाटिका तक आ गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रणथंभौर का जोन 8, जिसे बाला क्षेत्र भी कहा जाता है, अपनी प्राकृतिक सुंदरता और कम भीड़भाड़ के लिए जाना जाता है। यह पहले से टाइग्रेस टी-108, टी-2310 और टी-2403 का क्षेत्र है, जिससे चीते के लिए जोखिम और बढ़ गया है। वन विभाग की तीन टीमें 24 घंटे चीते की निगरानी कर रही हैं।

भरतपुर में 43वीं सारस गणना शुरू, 17 टीमें मैदान में

भरतपुर। विश्व धरोहर केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान समेत भरतपुर और डीग जिले में 43 वीं सारस गणना के तहत 17 टीमों ने सर्वे शुरू किया है। क्षेत्र को 17 जोन में बांटकर वन विभाग, नेचर गाइड और छात्र सारस की संख्या व गतिविधियों का आकलन कर रहे हैं। गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेदम ने सारस को पर्यावरण का संकेतक बताते हुए पहल की सराहना की। उन्होंने ईआरसीपी परियोजना के जरिए जल प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करने की बात भी कही।

रिहायशी इलाकों में घूमने वाला बाघ बना 'प्रेमी', बाघिन संग दिखा

रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान से एक सुखद खबर सामने आई है। बाघ RBT-2407 इन दिनों बाधिन RBT-2510 के साथ जोड़े में नजर आ रहा है। दोनों का मूवमेंट झूमर बावड़ी क्षेत्र और फतेह कैफे के पीछे देखा गया। विशेषज्ञ इसे संभावित मेटिंग का संकेत मान रहे हैं। RBT-2510, प्रसिद्ध बाधिन सुल्ताना (T-107) की बेटी है। पहले आबादी क्षेत्रों में जाने वाला RBT-2407 अब शांत और स्वाभाविक व्यवहार में दिख रहा है, जो वन विभाग के लिए सकारात्मक संकेत है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery