Wednesday, April, 22,2026

बालकिशन इंडस्ट्री के बाहर श्रमिकों का प्रदर्शन, पुलिस बल तैनात

भिवाड़ी: औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी में मजदूरों का आंदोलन थमता नजर नहीं आ रहा है। बालकिशन इंडस्ट्री लिमिटेड के बाहर मंगलवार को सैकड़ों श्रमिकों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए धरना जारी रखा। लगातार बढ़ते विरोध के चलते इलाके में कामकाज भी प्रभावित होने लगा है, जबकि स्थिति को संभालने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

प्रदर्शन कर रहे मजदूरों का कहना है कि लंबे समय से उनके वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, जबकि महंगाई लगातार बढ़ रही है। ऐसे में परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। इसी को लेकर श्रमिक अब खुलकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और वेतन बढ़ाने की मांग पर अड़े हुए हैं। श्रमिकों ने कंपनी प्रबंधन पर आरोप लगाया कि उनसे रोजाना 12 घंटे तक काम कराया जा रहा है, जबकि नियमानुसार 8 घंटे का कार्यदिवस होना चाहिए। उनका कहना है कि लंबे समय तक काम करने से उनकी सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है और परिवार के लिए समय भी नहीं मिल पा रहा।

महिला श्रमिकों ने भी अपनी समस्याएं सामने रखते हुए फैक्ट्री में बुनियादी सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाया। उनका आरोप है कि खान-पान, शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं, जिससे उन्हें रोजाना परेशानी होती है। धरने के दौरान मजदूरों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती तो आंदोलन जारी रहेगा। फिलहाल प्रबंधन और प्रशासन के बीच कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है, जिससे हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery