Monday, June, 29,2026

फ्लाईओवर से गिरी कोचिंग छात्रा, मौत से उठे सवाल

कोटा: शहर के विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में जेईई की तैयारी कर रही बिहार निवासी छात्रा जयश्री की संदिग्ध परिस्थितियों में फ्लाईओवर से गिरने के बाद मौत हो गई। घटना ने आत्महत्या और हादसे, दोनों ही आशंकाओं को जन्म दे दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा घटनास्थल के आसपास के साक्ष्य जुटाने के साथ सीसीटीवी फुटेज और छात्रा के मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है।

निजी कोचिंग संस्थान से कर रही थी तैयारी

बिहार के अररिया जिले के रानीगंज निवासी 17 वर्षीय जयश्री कोटा में रहकर निजी कोचिंग संस्थान से जेईई की तैयारी कर रही थी। वह जनवरी माह में कोटा आई थी तथा विज्ञान नगर क्षेत्र स्थित एक पीजी में रह रही थी। शनिवार देर रात कोटा-झालावाड़ रोड स्थित विज्ञान नगर फ्लाईओवर से गिरने के बाद उसे तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान रविवार सुबह उसकी मौत हो गई।

गंभीर होने से बयान नहीं हो सके

विज्ञान नगर थाना अधिकारी मुकेश मीणा तथा एएसआई कय्यूम हुसैन ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को अस्पताल पहुंचाया गया। उस समय उसकी हालत गंभीर होने से बयान नहीं हो सके। बाद में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है तथा उनके कोटा पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

कमरे से नहीं मिला सुसाइड नोट, मोबाइल बरामद

प्रारंभिक जांच में छात्रा के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फ्लाईओवर पर जहां यह घटनाक्रम हुआ है, वहां पर और आसपास लोगों की आवाज आती रहती है. ट्रैफिक भी गुजरता रहता है, लेकिन रात 10:30 बजे छात्रा राजश्री वहां कैसे पहुंची? क्या वह अकेली थी या फिर उसके साथ कोई और भी था? क्या उसने आत्मघाती कदम उठाया या फिर यह एक महज दुर्घटना थी? इन तमाम पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है। छात्रा का मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद किया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery