Tuesday, June, 23,2026

नमक से तैयार म्यूरेट ऑफ पोटाश का किया भंडाफोड़

जयपुर: कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने शनिवार को जयपुर के विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र (वीकेआई) में संचालित कई फर्टिलाइजर एवं कृषि उत्पाद इकाइयों पर औचक निरीक्षण कर बड़े स्तर पर अनियमितताओं का खुलासा किया। निरीक्षण के दौरान बिना अनुमति नकली एवं अवैध कृषि उत्पादों के निर्माण, भंडारण और बिक्री के मामले सामने आए, जिसके बाद कई इकाइयों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने नंदी फर्टिलाइजर्स की उस सील इकाई का भी जायजा लिया, जिसे कृषि विभाग की टीम ने पहले बंद किया था। मौके पर पाया गया कि म्यूरेट ऑफ पोटाश (एमओपी) कथित रूप से नमक के अपशिष्ट से तैयार किया जा रहा था और किसानों को बाजार में बेचा जा रहा था। इस पर मंत्री ने नाराजगी जताते हुए इसे किसानों के साथ गंभीर धोखाधड़ी बताया और तुरंत प्रभाव से यूनिट की गतिविधियां बंद करने के आदेश दिए।

बिना अनुमति चल रही थीं कई इकाइयां

जांच के दौरान सामने आया कि वीकेआई में तीन स्थानों पर बायो स्टिमुलेंट, बायो फर्टिलाइजर और अन्य रसायन आधारित उत्पाद बिना अनुमति बनाए और संग्रहीत किए जा रहे थे। कई उत्पादों पर निर्माण तिथि, एक्सपायरी डेट और आवश्यक मानकों का उल्लेख भी नहीं था।

सब्सिडी दुरुपयोग की जांच के निर्देश

निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि कुछ उत्पादों पर भारत सरकार की ओर से प्रति टन 1500 रुपए की सब्सिडी का अनाधिकृत लाभ लेने की आशंका है। इस मामले की जांच संबंधित विभागीय अधिकारी कर रहे हैं। मंत्री ने रोड नंबर 7 स्थित समृद्धि सर्विसेज नामक गोदाम पर भी छापा मारा, जहां बिना अनुमति बायो स्टिमुलेंट की सप्लाई पाई गई। इसके अलावा चित्तारी एग्री केयर नामक कंपनी में भी बिना स्वीकृति के बायो उत्पादों का भंडारण और वितरण पाया गया। एक अन्य गोदाम में तरल एवं किण्वित ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर मिला, जो लाइसेंस की श्रेणी में शामिल नहीं था।

सैंपलिंग, बिक्री पर रोक और FIR के आदेश

कृषि मंत्री ने अधिकारियों को सभी संदिग्ध इकाइयों की बिक्री तत्काल रोकने, उत्पादों के सैंपल जांच के लिए भेजने तथा दोष सिद्ध होने पर एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रदेशभर में इस तरह की इकाइयों और गोदामों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाने के आदेश भी जारी किए गए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery