Friday, October, 02,2026

'राजस्थानी कला-संस्कृति के महानायक थे केसी मालू'

जयपुर: राजस्थानी कला, लोक संगीत और संस्कृति को देश-दुनिया में पहचान दिलाने वाले राजस्थान रत्न स्वर्गीय केसी मालू को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने राजस्थानी का कला-संस्कृति 'सदी का महानायक' बताया। जयपुर में केसी मालू को समर्पित 'स्वर सरिता भावांजलि विशेषांक के विमोचन समारोह में देवनानी ने कहा कि मालू ने अपना पूरा जीवन कला, संस्कृति और लोक संगीत को समर्पित कर दिया। उन्होंने अनेक कलाकारों को मंच, अवसर और पहचान दिलाई। आज वे हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके तैयार किए कलाकारों और सांस्कृतिक योगदान के जरिए उनका व्यक्तित्व हमेशा जीवित रहेगा। समारोह में देवनानी ने राजस्थान धरोहर प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा, संगीत नाटक अकादमी के पूर्व अध्यक्ष रमेश बोराणा और वरिष्ठ कला-संस्कृति व्यक्तित्व अशोक पंड्या सहित अन्य अतिथियों के साथ विशेषांक का
विमोचन किया। कार्यक्रम में केसी मालू की धर्मपत्नी फूल देवी मालू, परिवार के सदस्य तथा राजनीति, प्रशासन, कला, संस्कृति, संगीत, साहित्य और उद्योग जगत को हस्तियां मौजूद रहीं।

कलाकारों को आगे बढ़ाना प्राथमिकता

विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि केसी मालू हमेशा कलाकारों को आगे बढ़ाने और उन्हें उचित मंच देने के पक्षधर रहे। पद्मश्री की चर्चा के दौरान भी उनका विचार था कि सम्मान उन्हें नहीं, बल्कि उनके तैयार किए कलाकारों को मिलना चाहिए। उन्होंने राजस्थान के पारंपरिक लोकगीतों को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण काम किया। लखावत ने कहा कि मालू ने राजस्थानी संगीत विरासत को देश ही नहीं, विदेशों तक पहुंचाया। उनके काम की विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

पिता के अधूरे सपने पूरे करेंगे

वीणा ग्रुप के प्रबंध निदेशक हेमजीत मालू ने कहा कि पिता के अधूरे सपनों को पूरा करना उनका लक्ष्य है। केसी मालू दूरदृष्टि रखने वाले व्यक्तित्व थे और 'काम की साथना' पर जोर देते थे। परिवार उनकी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। करीब 200 पृष्ठों के विशेषांक में देश-विदेश से मिले 6 हजार से अधिक स्मृति संदेशों में से चयनित 400-500 श्रद्धांजलि और संस्मरण शामिल किए गए हैं। समारोह में विशेषांक टीम को देवनानी ने सम्मानित भी किया।

प्रमुख हस्तियां रहीं मौजूद

समारोह में पूर्व मंत्री शांति धारीवाल, बी.डी. कल्ला, जयपुर की पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव पवन कुमार गोयल, एम.एस. बिस्सा, राजेंद्र भणावत, राजस्थान चेम्बर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष के. एल. जैन, फोर्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अरुण अग्रवाल, सेवानिवृत्त आईएएस जे.सी. मोहंती, उद्योगपति अनूप भारतीया, अजय चोपड़ा, पद्मश्री अहमद हुसैन, मोहम्मद हुसैन, पद्मश्री तिलक गीताई, पद्मश्री साकर अली, सौरभ कक्कड़ और कमल चंद सुराणा सहित कला, संस्कृति, संगीत और सामाजिक क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। 'स्वर सरिता' के प्रबंध निदेशक हेमजीत मालू, संपादकीय एवं आयोजन टीम के डी. देवदत्त शर्मा, गोपेन्द्र नाथ भट्ट, डॉ. ओ.पी. यादव, पुरुषोत्तम दिवाकर, प्रसनजीत मालू, सुर संगम के राष्ट्रीय सचिव मुकेश अग्रवाल, भारतीय भाषा एवं संस्कृति संगम के अध्यक्ष कुमेश जैन, राजेश अग्रवाल और अशोक यादव सहित मालू परिवार के सदस्यों व सहयोगियों ने विशेषांक के प्रकाशन और समारोह के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery