Thursday, September, 03,2026

ऑपरेशन सिंदूर के योद्धा जितेंद्र मिश्रा राम मंदिर ट्रस्ट के पहले सीईओ

अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को ट्रस्ट का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। ट्रस्ट ने बुधवार को हुई बैठक के बाद इसकी घोषणा की। सीईओ पद के लिए 5,585 आवेदनों में से चयनित किए गए तीन उम्मीदवारों में से मिश्रा को इस पद के लिए चुना गया। मिश्रा ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वेस्टर्न एयर कमांड का नेतृत्व कर चुके हैं। बैठक में ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि को नया महासचिव बनाया गया है। वहीं, हाल में ट्रस्टी बनाए गए महेश भागचंदका को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नए सीईओ और कोषाध्यक्ष, महासचिव गोविंद देव गिरि को रिपोर्ट करेंगे। ट्रस्ट में तीन नए सदस्यों को भी शामिल किया गया है। इनमें दिल्ली के महेश भागचंदका (कोषाध्यक्ष), अयोध्या के अधिवक्ता मदन मोहन पांडेय और शिकोहाबाद की निर्मला यादव शामिल हैं। निर्मला यादव ट्रस्ट की पहली महिला ट्रस्टी होंगी।

जितेंद्र मिश्रा की नियुक्ति क्यों अहम ?

  • सैन्य अनुभवः वायुसेना में 39 साल से ज्यादा सेवा, कई कमांड संभालीं।
  • ऑपरेशन अनुभवः फाइटर कॉम्बैट लीडर और एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट रहे।
  • 3,000+ घंटे उड़ानः फाइटर पायलट के तौर पर 3 हजार घंटे से ज्यादा उड़ान का अनुभव।
  • सम्मानः अति विशिष्ट सेवा मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित ।

बदलाव का कारण

ट्रस्ट में यह बदलाव मंदिर में चढ़ावे की चोरी का मामला सामने आने के बाद हुआ है। मामले में आठ आरोपी जेल में हैं। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा को भी इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद रिटायर्ड IFS अधिकारी कृष्ण मोहन को कार्यवाहक महासचिव बनाया गया था।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery