Tuesday, February, 10,2026

अनियोजित बसावट पर लगेगा ब्रेक JDA बढ़ाएगा लैंड पूलिंग का दायरा

जयपुर: जेडीए ने शहर के सुनियोजित और संतुलित विकास को नई दिशा देने के लिए लैंड पूलिंग योजनाओं को तेज करने का फैसला किया है। जेडीसी सिद्धार्थ महाजन की अध्यक्षता में सोमवार को चिंतन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नई लैंड पूलिंग योजनाएं विकसित करने के निर्देश दिए गए।

जेडीसी महाजन ने कहा कि जयपुर के आसपास स्वामित्व वाली भूमि के निकट किसानों और खातेदारों की निजी जमीनें हैं, जहां वर्तमान में कृषि या अन्य गतिविधियां चल रही हैं। भविष्य में इन क्षेत्रों में अव्यवस्थित बस्तियां बसने की आशंका है। इसे रोकने और शहर के नियोजित विकास को सुनिश्चित करने के लिए जेडीए द्वारा चारों दिशाओं में लैंड पूलिंग योजनाएं लागू करने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। इन योजनाओं के क्रियान्वयन से सुव्यवस्थित सड़क नेटवर्क, पार्क, हरित क्षेत्र और आमजन की मूलभूत सुविधाओं का विकास होगा। बैठक में जोन-8, 10, 11, 12 एवं 14 के साथ महत्ल गेट अजमेर रोड, सीकर रोड और आगरा-दिल्ली रोड से सटे क्षेत्रों में लैंड पूलिंग योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। जेडीसी ने संबंधित उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र में संभावित योजनाओं के प्रस्ताव तैयार कर अगली बैठक में पेश करें।

टॉक रोड पर पहले से चल रही योजनाः राजस्थान लैंड पलिंग योजना अधिनियम-2016 के तहत टोंक रोड पर शिवदासपुरा बरखेड़ा और चंदलाई गांवों में लगभग 163 हेक्टेयर भूमि पन यह योजना पहले से लागू है इसमें खातेदारों को उनकी कुल भूमि का 45% विकसित रूप में लौटाया जाएगा, जो किसानों के लिए आर्थिक रूप से लाभकारी माबित होगा।

जेडीए में तीन सलाहकार नियुक्त

जेडीए में प्रशासनिक कार्यों को और सुदृढ़ करने तथा आमजन से जुड़े प्रकरणों के प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए तीन सलाहकारों की नियुक्ति की गई है। इन सलाहकारों को विभिन्न जोन एवं प्रकोष्ठों का दायित्व सौंपा गया है, ताकि कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग और बेहतर समन्वय सुनिश्चित हो सके। सलाहकारों की जिम्मेदारियां वी.पी. सिंह (तृतीय), पूर्व आरएएस को अतिरिक्त आयुक्त (एलपीसी, पीआरएन, पुनर्वास एवं पूर्व) से जुड़े सभी आवंटित जोन का कार्यभार सौंपा गया है। वे उप नियंत्रक प्रवर्तन-1,
निदेशक अभियांत्रिकी-द्वितीय तथा निदेशक नगर आयोजना प्रकोष्ठ के कार्य भी देखेंगे। अर्जुन चौधरी, पूर्व आरएएस को अतिरिक्त आयुक्त (भूमि एवं भूमि अवाप्ति अधिकारी) के अंतर्गत जोन्स की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें उप नियंत्रक प्रवर्तन-2, निदेशक अभियांत्रिकी-प्रथम एवं उद्यान शाखा का दायित्व भी दिया गया है। रामावतार शर्मा, पूर्व आरएसीएस को अतिरिक्त आयुक्त (प्रशासन) के अंतर्गत जोन्स का कार्यभार सौंपा गया है। वे उप नियंत्रक प्रवर्तन-3 एवं 4 से संबंधित कार्यों के लिए सलाहकार के रूप में काम करेंगे।

प्रशासनिक उप समिति का ढांचा

अध्यक्षः जेडीए सचिव

  • सदस्यः निदेशक आयोजना, सचिव आवासन मंडल, अतिरिक्त आयुक्त भूमि (जेडीए), मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, प्रादेशिक परिवहन अधिकारी
  • सदस्य सचिव, ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड

तकनीकी उप समिति

  • अर्बन रोड कॉरिडोर का नियोजन
  • मीडियन कट बंद करना
  • आरओबी/फ्लाईओवर के नीचे यू-टर्न बनाना
  • जंक्शन, चौराहा और राउंड एबाउट का सुधार
  • पिक-अप पॉइंट का निर्माण
  • आवश्यक ट्रैफिक सुधार कार्य

तकनीकी उप समिति

  • अध्यक्षः निदेशक अभियांत्रिकी-प्रथम, जेडीए
  • सदस्यः अतिरिक्त मुख्य अभियंता नगर निगम; अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, उप आवासन आयुक्त
  • सदस्य सचिवः सदस्य सचिव, ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड, जेडीए

ट्रैफिक व्यवस्था के लिए बनाई दो उप समितियां

वहीं, शहर की ट्रैफिक समस्याओं से निपटने और समन्वय को बेहतर बनाने के लिए जेडीए ने सोमवार को प्रशासनिक और तकनीकी उप समितियों का गठन किया है। इन समितियों का उद्देश्य विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा कर ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड के समक्ष सिफारिशें प्रस्तुत करना होगा। प्रशासनिक उप समिति का मुख्य कार्य भूमि, आयोजना, पार्किंग और अंतर-विभागीय समन्वय के मुद्दों पर विचार-विमर्श करना है। इसका उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना और ट्रैफिक सुधार के लिए एजेंडा तैयार करना है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery