Tuesday, February, 10,2026

जलदाय कर्मचारियों ने किया विरोध-प्रदर्शन

जयपुर: प्रांतीय नल मजदूर यूनियन इंटक, जयपुर के आह्वान पर सोमवार को पानीपेच स्थित अधीक्षण अभियंता वृत्त उत्तर कार्यालय पर जलदाय कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने 16 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर नारेबाजी की और ज्ञापन सौंपा।

यह प्रदर्शन संघ के प्रदेशाध्यक्ष संजय सिंह शेखावत के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष ताराचंद सैनी, जिला उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह शेखावत तथा विधि सलाहकार मुकेश कुमार माथुर के नेतृत्व में हुआ। प्रदर्शनकारियों ने नई भर्ती, लीवरेज राशि में वृद्धि, पंप हाउस एवं राजकीय आवासों की मरम्मत, सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति सहित प्रमुख मांगें उठाई। अधिकारियों ने 15 दिवस के भीतर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

बाबूलाल शर्मा बने कार्यकारी प्रदेशाध्यक्षः जलदाय इंटक प्रदेशाध्यक्ष संजय सिंह शेखावत ने राजस्थान इंटक प्रदेशाध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली के निर्देशानुसार बाबूलाल शर्मा को जलदाय इंटक का कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया। नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल शर्मा ने कहा कि वे संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे तथा नई भर्ती सहित कर्मचारियों से जुड़े सभी मुद्दों को प्राथमिकता से उठाएंगे।

आम सभा में पुराने नेता फिर शामिल

विरोध प्रदर्शन के बाद आयोजित आम सभा को राजस्थान इंटक प्रदेशाध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली, जलदाय इंटक संरक्षक जगदीश प्रसाद शर्मा, रमाशंकर गुर्जर एवं सलाहकार केदार शर्मा ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि विभाग में पिछले 33 वर्षों से तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती नहीं हुई है, जिससे कर्मचारियों पर कार्यभार बढ़ गया है। शीघ्र भर्ती नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा। सभा में 15 वर्षों बाद कर्मचारी नेता बाबूलाल शर्मा, बनवारी लाल सैनी, लालचंद शर्मा, अशोक सैन सहित सैकड़ों कर्मचारियों ने पुन जलदाय इंटक की सदस्यता ग्रहण की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery