Monday, August, 24,2026

पार्क की 100 करोड़ की जमीन 3.71 करोड़ में दी, मचा बवाल

जयपुर: विद्याधर नगर के वार्ड 6 में पार्क के लिए दर्ज 3586.80 वर्गमीटर जमीन निजी शिक्षण संस्थान को 3.71 करोड़ रुपए में आवंटित किए जाने का मामला तूल पकड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जमीन की मौजूदा बाजार कीमत करीब 100 करोड़ रुपए है। पिछली सरकार के कार्यकाल में जेडीए जोन-2 से किए गए आवंटन के विरोध में क्षेत्रवासियों ने रविवार को जागरूकता रैली निकाली और सभा के बाद विद्याधर नगर थाने में ज्ञापन देकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।

विद्याधर नगर पार्क बचाओ संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक देवेश गर्ग और सह संयोजक संतोष विजय ने बताया कि वर्ष 2010 में भी इस जमीन के लिए जेडीए में आवेदन किया गया था, लेकिन उस समय रिकॉर्ड में जमीन पार्क के नाम दर्ज थी। समिति के अनुसार पिछली सरकार के कार्यकाल में जेडीए जोन-2 से जमीन आवंटन की स्वीकृति दी गई। इसके लिए 3.71 करोड़ रुपए निर्धारित किए गए, जबकि वर्तमान बाजार मूल्य करीब 100 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। लोगों का सवाल है कि पार्क के लिए चिह्नित जमीन निजी संस्था को इतनी कम कीमत पर किस आधार पर दी गई।

रैली निकालकर जताया विरोध

रविवार सुबह समिति के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने कथित आवंटित परिसर से विद्याधर नगर थाने के चौराहे तक रैली निकाली और जेडीए के खिलाफ नारेबाजी की। सभा को भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश अग्रवाल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विक्रम सिंह शेखावत ने संबोधित किया। वक्ताओं ने पार्क की जमीन का आवंटन तत्काल निरस्त करने और सार्वजनिक उपयोग की जमीनों के आवंटन पर रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने थाने में ज्ञापन देकर कहा कि आवंटन निरस्त होने तक आंदोलन जारी रहेगा। समिति ने आने वाले दिनों में आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन में सैकड़ों कॉलोनीवासी शामिल हुए।

संस्थानिक भवन के नक्शे को जेडीए से मंजूरी

जेडीए ने लेडी एम.बी. मेमोरियल सोसायटी के प्रस्तावित संस्थानिक भवन के मानचित्र को मंजूरी दी है। 3586.80 वर्गमीटर भूखंड 12 मीटर चौड़ी सड़क पर स्थित है और संस्थानिक प्रयोजन के लिए एकल पट्टे के रूप में अनुमोदित है। इससे पहले 30 जनवरी 2025 को भवन निर्माण की स्वीकृति मिली थी। भवन मानचित्र की स्वीकृति 29 जनवरी 2032 तक वैध है।

रैली में समिति संयोजक देवेश गर्ग, व्यापार महासंघ अध्यक्ष सुभाष गोयल, भागीरथ किलका, अनिल खीचड़, अशोक गुप्ता, कौशल मामा, राकेश जाखड़, गुरु शिवराम शर्मा, सुनील बंसल, भाजपा वार्ड अध्यक्ष शिवकुमार गोस्वामी, पूर्व पार्षद दिनेश कांवट, कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष बनवारी लाल बुनकर सहित सैकड़ों कॉलोनीवासी शामिल हुए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery