Wednesday, August, 26,2026

विवाद सुलझाने के लिए मिले, बात बिगड़ी तो चले चाकू... युवक की मौत

जयपुर: विद्याधर नगर थाना इलाके में सोमवार देर रात विवाद सुलझाने के लिए जुटे दो पक्षों में फिर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते मामला चाकूबाजी तक पहुंच गया। हमले में 22 वर्षीय शाकिर और उसका बड़ा भाई कय्यूम घायल हो गए। गंभीर घायल शाकिर ने मंगलवार तड़के एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हुई। एडीसीपी नॉर्थ बजरंग सिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब 11 बजे मंदिर मोड़ के पास दोनों पक्ष एक दिन पहले हुए विवाद का राजीनामा करने के लिए मिले थे। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में फिर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान रफीक उर्फ बकरी ने चाकू निकालकर शाकिर और कय्यूम पर हमला कर दिया।

तीन आरोपी गिरफ्तार

वारदात में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एडीसीपी नॉर्थ द्वितीय बजरंग सिंह के निर्देशन में हुई कार्रवाई में पुलिस ने दिलशाद, शाहरुख और फरीद उर्फ चाचू को गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी रफीक उर्फ बकरी सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस घटना की वजह और चाकूबाजी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery