Saturday, April, 04,2026

मौसम ने दिखाया अपना 'रौद्र' रूप... कहर बनकर टूटा आसमां

जयपुर: राजधानी जयपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में शुक्रवार शाम पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अचानक मौसम ने तीखा मिजाज दिखाया। तेज अंधड़, मूसलाधार बारिश और भारी ओलावृष्टि ने जनजीवन को बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। इस प्राकृतिक आपदा में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए और भारी नुकसान हुआ। तेज हवा के कारण जवाहर नगर रोड पर रोड लाइट का पोल गिरने से बाइक सवार 50 वर्षीय रामजीलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एसएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र में हुई, जहां निर्माणाधीन मकान में रखी भारी ग्रेनाइट पट्टी तेज हवा से गिर गई। इसके नीचे दबने से 60 वर्षीय एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।

चार दर्जन बिजली के पोल टूटे

आंधी के तेज झोंकों से करीब चार दर्जन बिजली के पोल टूट गए और एक दर्जन ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए, बैनर-पोस्टर फट गए और कच्चे मकानों की टीन उड़ गई। कालवाड़, चाकसू, बगरू और आंधी क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि से खेत सफेद पड़ गए। खेतों में खड़ी गेहूं, चना और सरसों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। निचले इलाकों में पानी भर जाने से आवागमन भी प्रभावित रहा। मवेशियों को भी काफी नुकसान पहुंचा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery