Saturday, April, 04,2026

टाइगर की खाल और अवैध हथियार मिले

जयपुर: जयपुर में माणक चौक स्थित शिकार गन हाउस में हथियारों में हेरफेर की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हलचल मच गई। पुलिस ने संचालक मोहम्मद जहीरूद्दीन (64) निवासी मोहल्ला बिसायतीयान, रामगंज बाजार को गिरफ्तार कर लिया।

रामगंज थाने में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी के तीन मंजिला मकान पर छापेमारी में इंग्लैंड निर्मित बिना लाइसेंस की पॉइंट 2.2 राइफल, 282 प्रतिबंधित कारतूस और टाइगर की खाल बरामद हुई। वन विभाग की टीम ने मौके पर खाल की जांच की, जिसमें वह असली पाई गई। पुलिस अब खाल को एफएसएल भेजकर जांच कराएगी। आरोपी ने पूछताछ में खाल और राइफल को दादा के जमाने से रखा होना बताया है। एटीएस से प्राप्त इनपुट के आधार पर नॉर्थ जिले की पुलिस टीमों ने गुरुवार शाम गन हाउस और आरोपी के आवास पर एक साथ सर्च ऑपरेशन शुरू किया। घर की तलाशी में करीब तीन घंटे लगे। डीसीपी करण शर्मा ने बताया कि सूचना थी कि गन हाउस में हथियारों में हेरफेर हो रही है। इस पर शिकार गन स्टोर पर भी छापा मारा गया और करीब 50 साल पुरानी दुकान का पूरा रिकॉर्ड जब्त कर लिया गया।

जोधपुर से जुड़ी कड़ी जयपुर तक पहुंची

के एटीएस टीम ने जोधपुर डांगियावास मार्केट के पास काले रंग की क्रेटा कार में सवार - जैसलमेर के सांगड़ निवासी हेड कांस्टेबल अमीन खां (36) और नाचना निवासी वांगे (47) को पकड़ा था। इनके कब्जे से 12 बोर की अवैध बंदूक, 30 जिंदा कारतूस - और 12 हजार रुपए नकद बरामद हुए। वांगे मोहनगढ़ पंचायत समिति मैं एलडीसी है, जबकि अमीन खां प्रदेश के पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद का गनमैन रह चुका है।

1.20 लाख लेकर पुरानी बंदूक के नंबर कर दिए पंच

द्वारा पूछताछ में सामने आया कि यह 12 बोर बंदूक जयपुर के शिकार गन हाउस के मालिक जहीरूद्दीन लाई गई थी। जहीरूद्दीन ने अमीन खां को 12 बोर बंदूक देने के लिए 1.20 लाख रुपए लिए और बदले में पुरानी 18 बोर बंदूक के नंबर 12 बोर बंदूक पर पंच कर दिए, जबकि जहीरूद्दीन के रिकॉर्ड में यह 12 बोर बंदूक दर्ज नहीं थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery