Monday, August, 24,2026

फिरौती के लिए प्रापटी कारोबारी का अपहरण

जयपुर: झोटवाड़ा थाना पुलिस ने प्रॉपर्टी कारोबारी के अपहरण और दो करोड़ रुपए की फिरौती मांगने वाली गैंग का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपहृत कारोबारी को सकुशल मुक्त करा लिया। अपहरण की साजिश कारोबारी की पूर्व किराएदार सोफिया बेगम ने अपने बेटों और आपराधिक प्रवृत्ति के साथियों के साथ मिलकर रची थी। डीसीपी वेस्ट प्रशान्त किरण ने बताया कि परिवादी मोहम्मद ने शिकायत दी कि उसके पिता 20 अगस्त को संजय नगर तिराहे पर काम से गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे।

मोबाइल बंद मिलने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोग उन्हें सुजुकी फ्रॉन्क्स कार में बैठाकर ले जाते दिखाई दिए। बाद में उनके मोबाइल से फोन कर दो करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई और पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। कारोबारी झोटवाड़ा, खोराबीसल, जयसिंहपुरा खोर और नाई की थड़ी क्षेत्र में प्रॉपर्टी व बिल्डिंग का काम करता है। उसकी आर्थिक स्थिति और गतिविधियों की जानकारी होने के कारण पूर्व किराएदार ने जावेद, मुत्रा, सैफ अली उर्फ सैफू उर्फ कालू और नाजिम कुरैशी उर्फ पालें सहित अन्य साथियों के साथ मिलकर अपहरण की योजना बनाई।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शेफ अली उर्फ शेफु, नाजिम कुरैशी और जावेद हुसैन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार तीनों के खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास, फायरिंग, फिरौती, अवैध वसूली, मारपीट, हथियार, जुआ-सट्टा और अपहरण सहित करीब तीन दर्जन मामले दर्ज है। वारदात में इस्तेमाल कार और हथियार भी जब्त किए गए हैं।

जयपुर से मध्य प्रदेश तक घुमाते रहे

आरोपी पीडित को कार में ले जाने के बाद उसके साथ मारपीट करते रहे। करीब तीन दिन तक उसे जयपुर, टोक, सवाई माधोपुर, कोटा और मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में घुमाया गया। इस दौरान परिजनों से लगातार संपर्क कर फिरौती की रकम मांगी जाती रही। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध वाहन का रूट ट्रेस किया। पुलिस ने तीन दिन तक करीब 1700 किलोमीटर पीछा किया। रविवार को दिल्ली-अजमेर हाईवे पर कोटपूतली के पास घेराबंदी की। बचने के प्रयास में आरोपियों ने पुलिसकर्मियों और राहगीरों को वाहन से टक्कर मारने की कोशिश की और ग्रामीण क्षेत्र की ओर भाग निकले। बाद में कोटपूतली पुलिस की मदद से घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery