Wednesday, August, 26,2026

स्पीड संभालिए... आगे हैं ब्लैक स्पॉट, गूगल मैप्स देगा अलर्ट

जयपुर: सड़क हादसों में होने वाली मौतों को कम करने के लिए जयपुर रेंज पुलिस ने नई पहल 'Operation Safer Roads' शुरू की है। इसके तहत जयपुर पुलिस रेंज में शामिल प्रमुख राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर पिछले तीन साल में हुए सड़क हादसों और उनमें हुई मौतों के आंकड़ों का वैज्ञानिक तरीके से अध्ययन किया गया।

इस आधार पर 101 दुर्घटना संभावित स्थानों यानी ब्लैक स्पॉट को चिह्नित किया गया है। अब इन स्थानों को गूगल मैप्स से जोड़ा गया है। ऐसे में इन रास्तों से गुजरने वाले वाहन चालकों को ब्लैक स्पॉट के पास पहुंचने पर गूगल मैप्स के जरिए पहले ही सड़क सुरक्षा अलर्ट मिलेगा। जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश के निर्देशन में वर्ष 2023 से 2025 तक के आंकड़ों का अध्ययन किया गया। इसमें जयपुर ग्रामीण में 28, दौसा में 24, कोटपूतली-बहरोड़ में 19, अलवर में 11, सीकर में 10 भिवाड़ी में 5, खैरथल तिजारा में 3 और झुंझुनूं में 1 ब्लैक स्पॉट मिला। इस तरह कुल 101 स्थान चिह्नित किए गए। इन स्थानों को वहां हुई जनहानि के आधार पर तीन श्रेणियों में बांटा गया है। 20 से ज्यादा मौत वाले 6 स्थानों को रेड यानी A श्रेणी, 10 से 20 मौत वाले 32 स्थानों को ऑरेंज यानी B श्रेणी और 5 से 10 मौत वाले 63 स्थानों को येलो यानी C श्रेणी में रखा गया है।

फोन पर दिखेगा खतरा

इन ब्लैक स्पॉट को Google Maps पर तीन अलग-अलग रंगों से दिखाया गया है। लाल रंग हाई रिस्क, नारंगी रंग मीडियम रिस्क और पीला रंग लो रिस्क क्षेत्र को बताएगा। इससे वाहन चालक बिना किसी तकनीकी जानकारी के भी आसानी से समझ सकेंगे कि आगे का रास्ता कितना जोखिम वाला है।

QR कोड से मिलेगी जानकारी

जयपुर रेंज पुलिस ने इन ब्लैक स्पॉट की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए क्यूआर कोड भी जारी किया है। इसे मोबाइल से स्कैन करने पर गूगल मैप्स पर 101 चिह्नित स्थान दिखाई देंगे। इसमें ब्लैक स्पॉट की जोखिम श्रेणी और स्थान की जानकारी मिलेगी। यह सुविधा वाहन चालकों के साथ परिवहन व्यवसायियों और दूसरे यात्रियों के लिए भी उपयोगी होगी।

हर तीन महीने में होगी समीक्षा

जयपुर रेंज भविष्य में इन ब्लैक स्पॉट की हर तीन महीने में समीक्षा करेगी। नए हादसों के आंकड़ों का अध्ययन कर जरूरत के अनुसार नए ब्लैक स्पॉट जोड़े जाएंगे और पुराने स्थानों की स्थिति भी अपडेट की जाएगी। जरूरत पड़ने पर नई तकनीक का इस्तेमाल भी किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery