Friday, September, 04,2026

150 वार्डों में 15 जगह सीधा... 34 में त्रिकोणीय मुकाबला

जयपुर: जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में नामांकन वापसी के बाद चुनावी तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। राजधानी में कहीं भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी आमने-सामने हैं तो कहीं निर्दलीयों ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। वार्डवार उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक 15 वार्ड ऐसे हैं, जहां भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। वहीं 34 वाडों में मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। इन त्रिकोणीय मुकाबलों में बड़ी संख्या में निर्दलीय प्रत्याशी दोनों प्रमुख दलों के समीकरण बिगाड़ते नजर आ रहे हैं।

34 वार्डों में निर्दलीयों ने बदली तस्वीर

निर्दलीयों की मौजूदगी ने 34 वार्डों में मुकाबले का रंग बदल दिया है। इनमें वार्ड 5, 6, 8, 10, 21, 26, 30, 38, 39, 44, 48, 50, 56, 57, 58, 59, 63, 68, 72, 75, 76, 80, 82, 85, 86, 93, 95, 100, 107, 111, 124, 125, 128 और 139 शामिल हैं। इनमें कुछ वार्डो में निर्दलीय प्रत्याशी सीथे भाजपा-कांग्रेस के बीच वोटों का बंटवारा करने की स्थिति में हैं, जबकि कुछ जगह मुकाबला बेहद करीबी होने के आसार हैं।

15 वार्डों में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधे मुकाबले वाले वाडों में वार्ड 41, 42, 45, 49, 52, 53, 60, 90, 91, 94, 122, 123, 129, 131 और 150 शामिल हैं। इन वाडों में मतदाताओं के सामने मुख्य रूप से दो ही विकल्प है और मुकाबला पूरी तरह आमने-सामने का है।

जयपुर में कहीं निर्विरोध नहीं

सबसे खास बात यह है कि जयपुर नगर निगम के 150 में से किसी भी वार्ड में निर्विरोध निर्वाचन नहीं हुआ है। यानी हर वार्ड में मतदाताओं को मतदान के जरिए अपना प्रतिनिधि चुनना होगा। नाम वापसी के बाद राजधानी का चुनावी मुकाबला अब पूरी तरह मैलल में उतर चुका है।

कई वार्डों में बहुकोणीय मुकाबला

150 वार्डों की तस्वीर सिर्फ सीधे और त्रिकोणीय मुकाबलों तक सीमित नहीं है। बड़ी संख्या में वार्डों में चार से लेकर 13 प्रत्याशी तक मैदान में है। ऐसे में इन वार्डों में बोटों का विभाजन चुनाव परिणाम को अप्रत्याशित बना सकता है। खासकर भाजपा और कांग्रेस के बागी अथवा निर्दलीय प्रत्याशी कई सीटो पर अधिकृत प्रत्याशियों के सामने चुनौती बन गए है।

इन निर्दलीयों ने बनाया त्रिकोणीय मुकाबला

भाजपा और कांग्रेस के सामने कई वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। वार्ड 5 में देवेन्द्र निठारवाल, वार्ड 6 में निर्मला अग्रवाल (आप), वार्ड 8 में मंजू शर्मा और वार्ड 10 में चंदा देवी मैदान में है। वार्ड 18 में पवन कुमार और ताराचंद कुमावत, वार्ड 21 में करण सिंह, वार्ड 26 में सुशीला और वार्ड 30 में लोकेन्द्र सिंह ने मुकाबले को रोचक बनाया है। वार्ड 32 में नीरू कंवर और समता यादव, वार्ड 34 में राजेन्द्र कुमार और दीपक गौड़, वार्ड 38 में हुकुम सिंह चौधरी, वार्ड 39 में ताराचंद कुमावत, वार्ड 44 में विशाल मीणा, वार्ड 48 में हरिओम स्वर्णकार और वार्ड 50 में रामसिंह कौशल चुनाव मैदान में हैं।

वार्ड 56 में शंकुतला, वार्ड 57 में अमर रंगरेज, वार्ड 58 में नेहा देवी, वार्ड 59 में मीरा, वार्ड 63 में मुकेश कुमार और वार्ड 68 में सरोज देवी भी प्रमुख निर्दलीय चेहरों के तौर पर मुकाबले में हैं। इसी तरह वार्ड 72 में रचना, वार्ड 75 में राजुला सिंह, वार्ड 76 में प्रभुदयाल, वार्ड 80 में रेणु, वार्ड 82 में रवीन्द्र शर्मा और वार्ड 85 में ललित कुमार (आप) ने दोनों प्रमुख दलों के सामने चुनौती खड़ी की है। वार्ड 86 में आशा, वार्ड 93 में चंद्रप्रकाश कुमावत, वार्ड 95 में राजकुमार, वार्ड 100 में उर्मिला, वार्ड 107 में निशा पारीक और वार्ड 111 में नरेश शर्मा भी मुकाबले में हैं। वार्ड 124 में सुनीता, वार्ड 125 में गौरा कौर (आप), वार्ड 128 में मोहम्मद ईशाक और वार्ड 139 में सरोज शर्मा के मैदान में रहने से इन वार्डों में जीत का समीकरण सीधे भाजपा-कांग्रेस के बीच सीमित नहीं रह गया है।

वार्ड 62 सबसे बड़ा अखाड़ा, 13 प्रत्याशी मैदान में

प्रत्याशियों की संख्या के लिहाज से वार्ड 62 सबसे बड़ा चुनावी अखाड़ा बन गया है। यहां सर्वाधिक 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसके बाद वार्ड 16 और 130 में 11-11, जबकि वार्ड 132 में 10 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। 9-9 प्रत्याशियों वाले वार्डों में 1, 11, 17, 28, 29, 47 और 133 शामिल हैं। वहीं वार्ड 105, 109, 120, 140 और 148 में 8-8 प्रत्याशी मैदान में हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery