Wednesday, September, 09,2026

सात चरणों में 6000 टन कचरा किया साफ

जयपुर: जयपुर को साफ करने के लिए नगर निगम का महास्वच्छता अभियान सात चरणों में युद्धस्तर पर चला। 25 अगस्त से 8 सितंबर तक चले अभियान में 6,000 टन कचरा और मलबा हटाया गया। हर चरण में 2,500 से अधिक स्वच्छता योद्धा मैदान में उतरे और पांच दर्जन से अधिक मशीनरी व संसाधनों ने सफाई अभियान को रफ्तार दी। 25 अगस्त को सांगानेर-मानसरोवर, 27 अगस्त को हवामहल-आमेर किशनपोल, 1 सितंबर को विद्याधर नगर-मुरलीपुरा, 3 सितंबर को झोटवाड़ा-वैशाली नगर, 5 सितंबर को सिविल लाइन-आदर्श नगर, 7 सितंबर को मालवीय नगर-जगतपुरा-झालाना और 8 सितंबर को सांगानेर जोन में अभियान चला। टीमें रोजाना सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मैदान में रहीं। सफाई के साथ लोगों को खुले में कचरा नहीं डालने और घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था में कचरा देने के लिए जागरूक किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery