Friday, September, 04,2026

500 टन कचरे का सफाया, 1500 सफाई योद्धाओं ने संभाला मोर्चा

जयपुर: मानसून के बाद शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए नगर निगम जयपुर का 'स्वच्छ जयपुर-स्वस्थ जयपुर' महास्वच्छता अभियान युद्धस्तर पर जारी है। अभियान के चतुर्थ चरण में गुरुवार को झोटवाड़ा और वैशाली नगर जोन के प्रत्येक वार्ड, गली और मोहल्ले में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। एक ही दिन में करीब 500 टन कचरे का निस्तारण किया गया, जबकि 1500 से अधिक सफाई कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला। अभियान की शुरुआत सुबह 7 बजे अतिरिक्त आयुक्त नरेंद्र कुमार बंसल ने चित्रकूट स्टेडियम से स्वच्छता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर की। इस दौरान उपायुक्त स्वास्थ्य ओम थानवी, जोन उपायुक्त पवन कुमार शर्मा सहित निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। आयुक्त ओम कसेरा के निर्देशन में चले अभियान के दौरान ओपन डिपो, गंदगी और मलबे को हटाकर कई इलाकों की तस्वीर बदली गई।

3 फॉगिंग मशीनों से किया कीटनाशक का छिड़काव

जलभराव वाले स्थानों पर सुपर सकर मशीन से पानी निकाला गया। वहीं 25 खाली भूखंडों की विशेष सफाई की गई। मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए 3 फॉगिंग मशीनों से कीटनाशक का छिड़काव भी कराया गया। आयुक्त ओम कसेरा ने बताया कि अभियान 7 सितंबर तक छह चरणों में जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से खुले में कचरा नहीं डालने और निगम के हूपर में ही कचरा डालने की अपील की।

कल सिविल लाइंस व आदर्श नगर में

5 सितंबर को सिविल लाइन्स व आदर्श नगर तथा 7 सितंबर को जगतपुरा, झालाना व मालवीय नगर जोन में गहन सफाई अभियान चलेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery