Thursday, May, 14,2026

महिला की हत्या का खुलासा लिव इन पार्टनर को दबोचा

जयपुर: मुरलीपुरा थाना पुलिस ने जीवनदीप कॉलोनी में महिला की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी रामकल्याण गुर्जर उर्फ अजय को गिरफ्तार किया है। आरोपी पूर्व में हत्या और चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि मृतका अम्बिका कुमारी बैरागी पिछले तीन माह से आरोपी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। 9 मई को महिला का शव मकान में मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की। बाद में मृतका के पति शंकरलाल बैरागी की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को चौथ का बरवाड़ा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया किया। महिला की इंस्टाग्राम पर अन्य लोगों से बातचीत को लेकर आरोपी नाराज रहता था। 8 मई को विवाद बढ़ने पर उसने गला दबाकर महिला की हत्या कर दी। आरोपी की गिरफ्तारी में एसआई यमुनेश कुमार, कांस्टेबल अनिल कुमार और राजमहेन्द्र की विशेष भूमिका रही।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery