Thursday, May, 14,2026

कुत्ते ने 2 घंटे में 36 लोगों को काटा, गांव में दहशत का माहौल

बांसवाड़ा: जिले के गढ़ी क्षेत्र स्थित मोरड़ी गांव में बुधवार सुबह एक खूंखार कुत्ते ने करीब दो घंटे तक जमकर आतंक मचाया। कुत्ते ने बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों सहित 36 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई और लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए। आखिरकार ग्रामीणों ने कुत्ते को घेरकर मार डाला।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8 बजे कुत्ते ने अचानक राह चलते लोगों और घरों के बाहर मौजूद बच्चों पर हमला करना शुरू कर दिया। इसी दौरान घर के बाहर खेल रही 5 वर्षीय बच्ची पर उसने झपट्टा मार दिया और उसका गाल बुरी तरह नोच लिया। बच्ची को बचाने पहुंचे लोगों पर भी कुत्ते ने हमला कर दिया। घायल बच्ची के पिता महेश ने बताया कि उनकी बेटी पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रही थी, तभी कुत्ता अचानक वहां पहुंचा और हमला कर दिया। बच्ची को पहले परतापुर सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बांसवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल रेफर किया गया। बच्ची के चेहरे पर 15 से अधिक टांके आए हैं। हमले में एक बुजुर्ग का अंगूठा भी बुरी तरह जख्मी हो गया। परतापुर सीएचसी के डॉ. अजपाल सिंह ने बताया कि कुत्ते के काटने से घायल 36 लोगों को अस्पताल लाया गया था। सभी को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए गए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery