Thursday, May, 14,2026

CBI निदेशक सूद का कार्यकाल फिर एक साल बढ़ा

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने प्रवीण सूद का कार्यकाल एक वर्ष के लिए और बढ़ा दिया है। 1986 बैच के कर्नाटक कैडर के आईपीएस अधिकारी सूद अब 24 मई 2027 तक केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के निदेशक बने रहेंगे। इसे उनकी योग्यता, कर्तव्यनिष्ठा और पिछले तीन वर्षों के दौरान सीबीआई प्रमुख के रूप में किए गए प्रभावी कार्यों का पुरस्कार माना जा रहा है। उन्होंने 25 मई 2023 को दो साल के कार्यकाल के लिए पदभार संभाला था। इसके बाद 24 मई 2025 को उनके कार्यकाल में पहली बार एक वर्ष का विस्तार किया गया था। मंगलवार रात हुई चयन समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मौजूद रहे। बैठक में प्रवीण सूद के नाम पर आम सहमति बनी। बैठक के बाद राहुल गांधी ने सिलेक्शन प्रक्रिया पर अपनी असहमति जताई थी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery