Thursday, May, 14,2026

महिला सशक्तीकरण सरकार की प्राथमिकताः मुख्यमंत्री भजनलाल

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को जालोर के पंसेरी में ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम में राजीविका से जुड़ी महिलाओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि सरकार महिला, युवा, किसान और मजदूर के उत्थान के प्रण के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। इनके कल्याण से ही देश-प्रदेश का विकास होगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री ने महिला नेतृत्व की दिशा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिए लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण की मजबूत पहल की। राज्य सरकार की मा वाउचर योजना के अंतर्गत फ्री सोनोग्राफी हुई। वहीं बालिकाओं को 13 लाख से अधिक साइकिलों और 44 हजार से अधिक स्कूटियों को वितरित कर लाभान्वित किया गया है। लाडो प्रोत्साहन योजना में बालिकाओं के जन्म पर 1 लाख 50 हजार रुपए का सेविंग बॉण्ड भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लखपत्ति दीदी योजना से महिलाएं सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सक्षम बन रही हैं। प्रदेश में 17.5 लाख महिलाएं लखपति दीदी बनी हैं।

मुख्यमंत्री ने ग्राम विकास रथ का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने एएनएम पद पर नवनियुक्त कार्मिक गीता विश्नोई, ममता
कुमारी, भाग्यवती कुमारी और अनिता गोदारा से संवाद किया। कार्यक्रम में सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, उद्योग राज्य मंत्री के. के. विश्नोई, विधायक छगन सिंह राजपुरोहित, जीवाराम चौधरी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

सीएम बोले... गर्मी के मौसम में आमजन को नहीं हो कोई परेशानी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गर्मी के मौसम में प्रदेशभर में पेयजल और बिजली आपूर्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ कहा कि आमजन को पानी और बिजली को लेकर किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। शिकायत मिलने पर संबंधित जिला कलेक्टर और विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में भजनलाल शर्मा ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए कि वे पानी और बिजली आपूर्ति व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा साप्ताहिक बैठकें आयोजित कर शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि गर्मी के दौरान आमजन को राहत पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery