Thursday, May, 14,2026

नामांतरण से ई-पट्टा तक... ऑनलाइन ट्रैक होंगी फाइलें

जयपुर: जयपुर विकास (जेडीए) प्राधिकरण ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने और व्यवस्था को अधिक जनहितैषी बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया है। अब आमजन अपने प्रकरण से संबंधित फाइल पर अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा की गई टिप्पणियां ऑनलाइन देख सकेंगे। यह नई व्यवस्था 1 जून 2026 से लागू होगी। नई प्रणाली के तहत आवेदकों को एसएसओ आधारित जेडीए सर्विस पोर्टल पर उनकी फाइल की पूरी नोटिंग उपलब्ध कराई जाएगी। इससे आवेदक घर बैठे यह जान सकेंगे कि उनके प्रकरण पर किस स्तर पर क्या कार्रवाई हुई, किस अधिकारी ने क्या टिप्पणी की और किन नियमों एवं प्रावधानों के आधार पर निर्णय लिया गया।

असमंजस की स्थिति से मिलेगा छुटकारा

जेडीए आयुक्त सिद्वार्थ महाजन ने कहा कि यह पहल प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ाने और आमजन को फाइलों की वास्तविक स्थिति से अवगत कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद आवेदकों को यह स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी कि उनके प्रकरण में किस स्तर पर क्या कार्रवाई हुई और किन नियमों एवं प्रावधानों के तहत निर्णय लिया गया। जेडीए आयुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि फाइल नोटिंग के दौरान संबंधित नियमों और कानूनी प्रावधानों का स्पष्ट उल्लेख करें। साथ ही भाषा को सरल, तथ्यात्मक और शिष्ट रखा जाए, ताकि आमजन पूरी प्रक्रिया को आसानी से समझ सकें। जेडीए अधिकारियों के अनुसार यह व्यवस्था यूडीएच के 90ए पोर्टल की तर्ज पर विकसित की गई है, जहां आवेदकों को पहले से फाइल नोटिंग देखने की सुविधा मिल रही है।

समय पर मिल सकेगी सूचना

नई व्यवस्था के तहत नाम हस्तांतरण, पुनर्गठन, उप विभाजन, लीज होल्ड पट्टा, फ्री होल्ड ई-पट्टा और वन टाइम लीज सर्टिफिकेट जैसे मामलों की फाइल प्रगति अब ऑनलाइन देखी जा सकेगी। आमजन पोर्टल पर यह जान सकेंगे कि उनके प्रकरण का निस्तारण किन नियमों और कानूनी प्रावधानों के आधार पर किया गया। कार्रवाई संभव नहीं होने पर कारण भी स्पष्ट रूप से दर्शाया जाएगा। मौका मुआयना सहित अन्य प्रक्रियाओं की सूचना समय पर मिल सकेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery