Thursday, May, 14,2026

रामदेवरा ब्रीडिंग सेंटर में जन्मे दो नन्हे गोडावण चूजे

जैसलमेर: जैसलमेर स्थित रामदेवरा गोडावण ब्रीडिंग सेंटर से वन्यजीव संरक्षण के लिए बेहद उत्साहजनक खबर सामने आई है। संकटग्रस्त पक्षी गोडावण (ग्रेट इंडियन बस्टर्ड) के कुनबे में दो नए चूजों का जन्म हुआ है। खास बात यह है कि दोनों चूजे अलग-अलग वैज्ञानिक संरक्षण तकनीकों के जरिए विकसित किए गए हैं।

वन विभाग के अनुसार एक चूजा जंगल से सुरक्षित एकत्र किए गए अंडे से जन्मा, जबकि दूसरा आर्टिफिशियल इन्क्यूबेशन (एआई) तकनीक से तैयार अंडे से बाहर आया है। इस सफलता के बाद रामदेवरा और सम ब्रीडिंग सेंटर में गोडावणों की कुल संख्या बढ़कर 84 हो गई है। इनमें रामदेवरा सेंटर में 60 और सम सेंटर में 24 गोडावण मौजूद हैं। डेजर्ट नेशनल पार्क के डीएफओ बृजमोहन गुप्ता ने बताया कि दोनों चूजे पूरी तरह स्वस्थ हैं और विशेषज्ञों की निगरानी में उनकी देखभाल की जा रही है।  भीषण गर्मी को देखते हुए सेंटर में नियंत्रित तापमान, विशेष शेड, स्वच्छ पानी और संतुलित आहार जैसी व्यवस्थाएं की गई हैं। गोडावण राजस्थान का राज्य पक्षी है, जिसकी संख्या पिछले वर्षों में शिकार, आवास नष्ट होने और हाईटेंशन बिजली लाइनों से टकराव के कारण तेजी से घटी है। ऐसे में वैज्ञानिक तकनीकों से हो रही सफल ब्रीडिंग को संरक्षण अभियान के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। वन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि भविष्य में इन चूजों को प्राकृतिक आवास में छोड़ने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी, ताकि गोडावण फिर से मरुस्थल के खुले आसमान में स्वच्छंद उड़ान भर सकें।

त्रिनेत्र गणेश मार्ग पर बाघ का मूवमेंट, वाहनों की लगी कतार

सवाई माधोपुर। रणथंभौर स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर बुधवार को उस समय हलचल मच गई, जब बाघिन रिद्धि का शावक अमराई क्षेत्र की पहाड़ी पर आकर बैठ गया। करीब 10 से 15 मिनट तक शावक पहाड़ी पर ही मौजूद रहा, जिससे मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं और वहां से गुजर रहे लोगों को अपने वाहन रोकने पड़े। देखते ही देखते मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालांकि बुधवार को रणथंभौर के जोन में वीकली ऑफ होने के कारण पर्यटक सफारी नहीं चल रही थी, लेकिन मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी थी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी। वनकर्मियों ने वाहनों को व्यवस्थित तरीके से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery