Thursday, May, 14,2026

ट्रांसफर: सरकार ने 187 आरएएस अधिकारियों को किया इधर-उधर

जयपुर: राज्य सरकार ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के 187 अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन आदेश जारी किए हैं। इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल में जयपुर में कई अधिकारियों और उपखंड अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शासन स्तर से लेकर विकास प्राधिकरण, निगम, विभागीय कार्यालयों और विभिन्न संस्थानों में नियुक्तियां की गई हैं। कई महत्वपूर्ण विभागों में लंबे समय से रिक्त चल रहे पदों को भी भरा गया है, जिससे प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। 

शासन सचिवालय स्तर से लेकर विकास प्राधिकरण, निगम, विभागीय कार्यालयों और विभिन्न संस्थानों में नियुक्तियां

जसवन्त सिंह को अतिरिक्त आयुक्त एवं संयुक्त शासन सचिव (तृतीय), पंचायती राज विभाग, जयपुर लगाया गया है। गोपाल राम बिस्दा को अतिरिक्त महानिदेशक, जवाहर कला केन्द्र, जयपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुरेश कुमार नवल को अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन)-1, राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसायटी (राजमेस), जयपुर नियुक्त किया गया है। पंकज कुमार ओझा को अतिरिक्त निदेशक एवं पदेन संयुक्त शासन सचिव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जयपुर लगाया गया है, जबकि डॉ. ज्योति चौहान को संयुक्त शासन सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग, जयपुर की जिम्मेदारी दी गई है। कैलाश चन्द्र यादव को अतिरिक्त आयुक्त, कॉलेज शिक्षा, राजस्थान,
जयपुर नियुक्त किया गया है। मुकेश कुमार मीणा को अतिरिक्त आयुक्त, विभागीय जांच, जयपुर लगाया गया है। विनीता सिंह को प्रबंध निदेशक, राजस्थान बीज निगम, जयपुर लगाया गया है। अंजू ओमप्रकाश को निदेशक (प्रोक्योरमेंट), राजस्थान चिकित्सा सेवाएं निगम लिमिटेड, जयपुर नियुक्त किया गया है। कश्मी कौर रॉन को निदेशक, गौ-पालन, जयपुर लगाया गया है।

राम नारायण बड़गुर्जर को संयुक्त शासन सचिव, राजस्व विभाग, जयपुर की जिम्मेदारी दी गई है। अनुपम कायल को शासन उप सचिव, कला, संस्कृति एवं साहित्य विभाग, जयपुर नियुक्त किया गया है। विनोद कुमार पुरोहित को कार्यकारी निदेशक (यातायात), राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम, जयपुर लगाया गया है। डॉ. नरेंद्र चौधरी को निदेशक, राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान (सीमेट), जयपुर नियुक्त किया गया है। डॉ. अनुपमा टेलर को उपायुक्त एवं शासन उप सचिव (द्वितीय), पंचायती राज विभाग, जयपुर लगाया गया है। राकेश कुमार को शासन उप सचिव, खान (ग्रुप-१) विभाग, जयपुर नियुक्त किया गया है। आलोक जैन को शासन उप सचिव, शिक्षा
(ग्रुप-2) विभाग, जयपुर लगाया गया है। हरिताभ कुमार आदित्य को उपायुक्त, परिवहन (सतर्कता) विभाग, जयपुर की जिम्मेदारी दी गई है। शेर सिंह लुहाड़िया को कार्यकारी निदेशक, राजस्थान पर्यटन विकास निगम, जयपुर नियुक्त किया गया है। डॉ. प्रीति सिंह पंवार को अतिरिक्त निदेशक (शिशु), समेकित बाल विकास सेवाएं, जयपुर लगाया गया है। स्नेहलता हरित को उप निदेशक, सैनिक कल्याण बोर्ड, जयपुर नियुक्त किया गया है।

सावित्री शर्मा को अतिरिक्त निदेशक, महिला अधिकारिता विभाग, जयपुर लगाया गया है। सैयद सिराज अली जैदी को उपायुक्त, जयपुर विकास प्राधिकरण (IDA), जयपुर नियुक्त किया गया है। मुकेश कुमार मूंड को उप निदेशक (क्षेत्रीय), स्थानीय निकाय विभाग, जयपुर लगाया गया है। रतन लाल योगी को उप महानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक, जयपुर-वृत-तृतीय नियुक्त किया गया है। संजू पारीक को उपायुक्त, जयपुर विकास प्राधिकरण, जयपुर लगाया गया है। राजकेश मीना को सचिव, राजस्थान राज्य खेल परिषद एवं पदेन शासन उप सचिव, खेल एवं युवा मामलात विभाग, जयपुर की जिम्मेदारी दी गई है। सुनिता यादव को उपायुक्त, एसएमएसए एवं राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद, जयपुर नियुक्त किया गया है। अर्शदीप बराड़ को संयुक्त निदेशक (प्रशासन), एचसीएम रीपा, जयपुर लगाया गया है।

अरुण कुमार शर्मा को उप निदेशक, नागरिक सुरक्षा विभाग, जयपुर नियुक्त किया गया है। सूर्यकान्त शर्मा को उपायुक्त, जयपुर विकास प्राधिकरण, जयपुर लगाया गया है। कविता गोदारा को प्रबंधक, रवींद्र रंगमंच, जयपुर नियुक्त किया गया है। सुमन चौधरी को सहायक निदेशक, सम्पदा, सामान्य प्रशासन विभाग, जयपुर लगाया गया है। डॉ. गरिमा शर्मा को सहायक निदेशक, स्थानीय निकाय विभाग, जयपुर नियुक्त किया गया है। राजेश मीना को प्रोटोकॉल अधिकारी, सामान्य प्रशासन विभाग, जयपुर लगाया गया है। राम सिंह गुर्जर को उप सचिव, देवनारायण बोर्ड, जयपुर की जिम्मेदारी दी गई है। दिनेश कुमार शर्मा-द्वितीय को प्राधिकृत अधिकारी, जयपुर विकास प्राधिकरण, जयपुर नियुक्त किया गया है। हेमेंद्र कुमार गोयल को उप निदेशक, इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान, जयपुर लगाया गया है।

जयपुर में बदले गए उपखंड अधिकारी

जयपुर से जुड़े उपखंड अधिकारियों में भी कई बदलाव किए गए हैं। खुशबू शर्मा को उपखंड अधिकारी, जयपुर-प्रथम नियुक्त किया गया है। दीपक सिंह खटाना को उपखंड अधिकारी, बस्सी (जयपुर) लगाया गया है। श्रीकांत व्यास को उपखंड अधिकारी, जयपुर शहर (उत्तर) की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. सरिता शर्मा को उपखंड अधिकारी, चाकसू (जयपुर) नियुक्त किया गया है। आशीष कुमार शर्मा-द्वितीय को उपखंड अधिकारी, चौमूं (जयपुर) लगाया गया है, जबकि मुकेश चौधरी को उपखंड अधिकारी, फागी (जयपुर) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery