Thursday, May, 14,2026

प्रसूताओं की मौत पर चिकित्सा मंत्री ने ली बैठक

जयपुर: कोटा न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रसूताओं की मौत और कई महिलाओं की तबीयत बिगड़ने के मामले को लेकर राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने बुधवार को स्वास्थ्य भवन में उच्च स्तरीय बैठक लेकर पूरे मामले की गहन जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घटना के हर पहलू की निष्पक्ष और विस्तृत जांच होनी चाहिए, ताकि वास्तविक कारण सामने आ सकें। बैठक में प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़, चिकित्सा शिक्षा आयुक्त बाबूलाल गोयल, आरएमएससीएल के प्रबंध निदेशक पुखराज सेन, औषधि नियंत्रण आयुक्त डॉ. टी शुभमंगला सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों और विशेषज्ञ चिकित्सकों ने हिस्सा लिया।

मंत्री ने दवाओं की गुणवत्ता, ऑपरेशन थियेटर में संक्रमण, उपकरणों की स्थिति और इलाज में संभावित लापरवाही समेत सभी बिंदुओं पर जांच तेज करने के निर्देश दिए। खींवसर ने कहा कि राज्य सरकार इस पूरे प्रकरण को बेहद गंभीरता से ले रही है। मामले की जानकारी मिलते ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीमें कोटा भेजी गई, जिन्होंने मरीजों के उपचार के साथ-साथ जांच में भी सहयोग किया। प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने पर तीन चिकित्सकों और चार नर्सिंगकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि यूटीबी पर कार्यरत एक चिकित्सक को बर्खास्त किया गया है। इसके अलावा न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल और जेके लोन अस्पताल के अधीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery